TRENDING TAGS :
Jhansi News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप
Jhansi News: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकुआं में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पति ने घर आकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
Jhansi News ( फोटो - सोशल मीडिया से साभार )
Jhansi News: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकुआं में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पति ने घर आकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालयों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था
शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम बकुआं निवासी वन्दना कुशवाहा का उसके पति वीरेन्द्र कुशवाहा से किसी बात को लेकर रात को और फिर सुबह भी झगड़ा हुआ। पति प्रतिदिन की भांति आपे लेकर घर से निकल गया। दोपहर के वक्त जब वह घर खाना खाने आया तो उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वीरेन्द्र ने खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए, उसकी पत्नी पंखे से फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और मायके पक्ष को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की बुआ ने आरोप लगाया कि कई दिनों से ससुराल पक्ष के लोग उसे 5 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। रात को वन्दना ने उसकी मां को कॉल करके बताया था कि दहेज की मांग को लेकर पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या करके उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया।
बताया गया कि वन्दना कुशवाहा का मायका झांसी में था। करीब 4 वर्ष पहले उसकी शादी ग्राम बकुआं में वीरेन्द्र से हुई थी। उनका एक तीन वर्ष का बेटा भी है। पति मोंठ-भांडेर मार्ग पर आपे चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विवाहिता की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। इस मामले में शाहजहांपुर थाना प्रभारी साजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बकुंआ में विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दहेज प्रताड़ना या हत्या जैसे आरोपों के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।