Jhansi News : साहब! मेरी पत्नी सिंदूर नहीं लगाती है...फिर पति ने थाने में भरी मांग और विदा करा ले गया, जानिए पूरा मामला

Jhansi News : प्रदेश के झांसी में पति और पत्नी के बीच विवाद का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आए। यहां पति ने कहा, साहब मेरी पत्नी सिंदूर नहीं लगाती है। वह आए दिन उससे बेवजह विवाद करती है। समझाने की कोशिश की, मगर वह तैयार नहीं थी।

Gaurav kushwaha
Published on: 20 July 2024 4:44 PM GMT
Jhansi News : साहब! मेरी पत्नी सिंदूर नहीं लगाती है...फिर पति ने थाने में भरी मांग और विदा करा ले गया, जानिए पूरा मामला
X

Jhansi News : प्रदेश के झांसी में पति और पत्नी के बीच विवाद का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आए। यहां पति ने कहा, साहब मेरी पत्नी सिंदूर नहीं लगाती है। वह आए दिन उससे बेवजह विवाद करती है। समझाने की कोशिश की, मगर वह तैयार नहीं थी। बाद में यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया। काउंसिलिंग कर मामले में समझौता करवाया गया। महिला थाने में पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों को थाने से विदा किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र का आय़ोजन किया गया। इसमें शनिवार को 65 फाइल लगी थीं। इनमें 18 फाइलों का निस्तारण व समझौता किया गया। 47 फाइल को अगली तारीख दी गई। इनमें एक मामला ऐसा आया, जो केंद्र में मौजूद लोग सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। एक युवक ने महिला थानाध्यक्ष को बताया कि उसकी पत्नी ने मांग में सिंदूर लगाना बंद कर दिया। इस दौरान पत्नी ने अपने पति पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि पति नशा करता है और दहेज के लिए भी परेशान करता है। पीड़ित पति ने कहा कि उसने पत्नी को नहीं छोड़ा और न ही किसी प्रकार से परेशान किया। वह अपनी मर्जी से मायके में रह ही है। मेरी पत्नी ने मांग में सिंदूर लगाना बंद कर दिया था। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष किरन रावत ने दोनों पक्षों को सुना।

पति-पत्नी के बीच कराया गया समझौता

महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि सिंदूर लगाना सुहाग की निशानी है और नहीं लगाना पति के साथ एक प्रकार से मानसिक क्रूरता है। हिंदू संस्कृति में इसे सुहाग की निशानी बताया गया। सिंदूर लगाने को लेकर धार्मिक महत्व भी है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं सिंदूर लगाती है। बाद में थाने में पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दोनों को थाने से विदा किया गया। इस अवसर पर महिला थाना का मुख्य आरक्षी किरन देवी, माधुरी देवी, महिला आरक्षी अर्चना त्रिपाठी, रजनी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story