×

Jhansi News: नवरात्रि पर्व पर चोरों का धमाल, 12 लाख का ले उड़े माल

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर बदमाशों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। बदमाश घर से लगभग 10 से 12 लाख कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

B.K Kushwaha
Published on: 22 Oct 2023 2:09 PM GMT (Updated on: 22 Oct 2023 2:29 PM GMT)
Thieves created a ruckus on Navratri festival, stole goods worth Rs 12 lakh
X

नवरात्रि पर्व पर चोरों का धमाल, 12 लाख का ले उड़े माल: Photo-Newstrack

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर बदमाशों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। बदमाश घर से लगभग 10 से 12 लाख कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। भागते हुए चोर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मऊ देहात में संदीप नायक परिवार समेत रहता है। संदीप नायक ने बताया कि रात्रि में वह अपने परिवार के साथ दुर्गा आरती में शामिल होने गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। आरती में शामिल होने के बाद वह घर आए। इससे पहले उन्हें किसी अनहोनी की जानकारी होती तभी आहट पाकर घर में घुसा चोर निकला और भाग गया। अंदर जाकर जब उन्होंने देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। यह देख उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोर उनके घर को निशाना बना चुके हैं।

चोर घर से लगभग 10 से 12 लाख कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर छानबीन की। तभी पता चला कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर भागते हुए नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरु कर दी।

दिव्यांग ने लगाया भाई और भाभी पर मारपीट करने का आरोप

दिव्यांग युवक को महिला द्वारा छड़ी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि दिव्यांग की भाभी है। वह अपने पति के साथ मिलकर दिव्यांग से रुपए भी छीन लेती है। जिसकी शिकायत पीड़ित दिव्यांग ने परेशान होकर पुलिस से की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दिव्यांग का नाम मलखान निवासी पृथ्वीपुर थाना मऊरानीपुर बताया गया है। मलखान को उसकी महिला छड़ी से पीट रही और उसका भाई भी वहां खड़ा यह सब देख रहा था।

मलखान ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि गरीबी रेखा से आता है उसका अंत्योदय कार्ड भी बना हुआ है। वह घर पर ही दुकानदारी करता है। उसके चार भाई है। उसका आरोप है कि तीसरे नम्बर का भाई और भाभी उसके साथ मारपीट करती हैं। साथ ही दुकानदारी का रुपए भी छीन लेते हैं। इसके अलावा उसे धमकी भी दी जाती है। पीड़ित ने शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने लगा ली फांसी

टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुरबई में रवि कुमार श्रीवास अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार रवि शराब पीने का आदी था। जिस कारण अक्सर उसका अपनी पत्नी ओर क्षेत्रवासियों से झगड़ा होता था। विगत दिवस भी उसका पत्नी से शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। किसी प्रकार झगड़े को शांत कराया। पत्नी बच्चों को लेकर कमरे में चली गई।

इसी दौरान उसने फांसी लगाने का प्रयास किया उस समय परिजनों ने देख लिया और उसे ऐसा करने से रोक दिया। परिवार सदस्य जैसे ही अपने-अपने घर गए तभी उसने पुनः फांसी लगा ली। जैसे ही चचेरे भाई को पता चला कि उसने भागकर रस्सी काटी उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे उपचार के लिए काफी देर इधर-उधर भटकता रहा, कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिर में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किसान की रहस्यमय तरीके से मौत

खेत पर तिली निकालने गए किसान की अचानक रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेना में रतिराम परिवार समेत रहता था। रतिराम सुबह खेत पर तिली निकालने गया था। कुछ घंटों बाद परिजनों को सूचना मिली कि रतीराम खेत में बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तो वह मृत पड़े हुए थे। उनकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story