Jhansi News: IRTCSO द्वारा आयोजित प्रोग्राम में 51 टिकट कर्मियों को मिला कर्मयोगी पुरस्कार

Jhansi News: जनपद में IRTCSO द्वारा कर्मयोगी पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एनसीआर बृजेंद्र सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

Gaurav kushwaha
Published on: 15 Sep 2024 11:25 AM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन झांसी मंडल द्वारा कर्मयोगी पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एनसीआर बृजेंद्र सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एम के गौरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे बृजेंद्र सिंह ने 51 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनकी असाधारण सेवा के लिए प्रशस्तिपत्र व कर्मयोगी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें यात्रियों को खोया हुआ सामान बरामद करने, ट्रेन में लगी आग बुझाने, खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने और बालिकाओं की सुरक्षा करने में मदद करना शामिल है।

कार्यक्रम में आईआरटीसीएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, भोपाल से आए महासचिव डॉ. हेमंत सोनी, प्रयागराज से आए रजनीश पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली से आई राखी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनीष श्रृंगीऋषि अध्यक्ष आईटी & पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष कुमार जोनल सचिव, एम.एल. मीना, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, एच.एस. चौहान मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन, वीरेंद्र अहिरवार मुख्य टिकट निरीक्षक आईटी, राजीव शर्मा मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर, संजय सोनकर मुख्य टिकट निरीक्षक ललितपुर व अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

आईआरटीसीएसओ राष्ट्रीय महिला सदस्य पवित्रता शर्मा ने स्वागत संबोधन किया। वक्ताओं ने कहा कि असाधारण सेवा को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए आईआरटीसीएसओ की प्रतिबद्धता को मजबूत किया, टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार, वी.के.वर्मा जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, आदित्य कुमार तिवारी जोनल उपाध्यक्ष, रवि यादव जोनल उपाध्यक्ष, इंद्रमणि जोनल संगठन सचिव, प्रियंक पुरोहित मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, निखिल कोटे सचिव, डी.के. दास कोषाध्यक्ष, मो उमर खान, राज्यवर्धन मिश्रा, महेंद्र सेन, मुकेश श्रीवास्तव, शिव बालक, परमानंद, गौरव शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज त्रिपाठी व आभार एम के गौरी ने किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story