Jhansi News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Jhansi News: महिला उपनिरीक्षक श्रीमती शालिनी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलम्बन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Gaurav kushwaha
Published on: 15 Oct 2024 4:30 PM GMT (Updated on: 15 Oct 2024 4:31 PM GMT)
Jhansi News ( Pic- Newstrack)
X

Jhansi News ( Pic- Newstrack)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला रेलयात्रियों को जागरुक किया। राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) नईम खान मंसूरी, थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार कौशिक, आरपीएफ महिला उपनिरीक्षक उमा यादव, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती शालिनी सिंह, महिला आरक्षी सीमा द्वारा मौजूद महिला यात्रियों को महिला मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान आदि के संबंध में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 181, 1098, 139, 1930 के बारे में अवगत कराया गया।

महिला उपनिरीक्षक श्रीमती शालिनी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलम्बन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना के बारे में जानकारी दी।

मिशन शक्ति फेज-5 छात्राओं को उनके अधिकार बताकर किया जागरुक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के पंडित कृष्ण चंद्रा शर्मा इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और उन्हें उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी किरन रावत अपनी टीम के साथ मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना, सुरक्षा के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी देना था। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, जैसे कि 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं को क्रियाशील किया गया है, जिनमें महिला हेल्पलाइन, स्मार्ट सिटी कैमरे, और फील्ड पुलिस पेट्रोलिंग जैसे उपाय शामिल हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के तरीकों पर शिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता को बढ़ावा देना है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story