Ramlala Pran Pratishtha: '500 साल पुरानी तपस्या का सपना हुआ पूरा', बोलीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

Ayodhya Ram Mandir: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, 'आज पूरे देश प्रदेश व संपूर्ण विश्व में रामलीला के मंदिर की स्थापना को लेकर उत्सव का माहौल है। पूरे देश का सपना था, हमारे भगवान राम कब मंदिर में बिरजाएंगे।'

B.K Kushwaha
Published on: 21 Jan 2024 3:14 PM GMT
Ramlala Pran Pratishtha
X

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पूजा करती हुईं (Social Media) 

Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मुक्ताकाशी मंच पर झांसी महानगर में कार सेवकों का सम्मान किया गया। साथ ही, भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायिका गिन्नी कौर अपने भजन द्वारा उपस्थित जनमानस का दिल जीत लिया तथा राम मय वातावरण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) रहीं। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने कहा, 'आज पूरे देश प्रदेश व संपूर्ण विश्व में रामलीला के मंदिर की स्थापना को लेकर उत्सव का माहौल है। पूरे देश का सपना था, हमारे भगवान राम कब मंदिर में बिरजाएंगे। 500 वर्षों की तपस्या के बाद आज भगवान राम के मंदिर की स्थापना का सपना पूरा हुआ। भगवान राम मंदिर में विराजेंगे अयोध्या में फिर दीपावली व देश विदेश में दीपावली का माहौल बनेगा।'

'मोदी सरकार को कोटि-कोटि नमन'

जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि, 'एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही थी, जो इस कार्य को पूर्ण करने में संकल्पित थी। अपने संकल्प को राम मंदिर के सपने को पूरा किया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं कर सेवकों के चरण में मेरा प्रणाम।'

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, रवींद्र शुक्ला पूर्व मंत्री ,विभाग प्रचारक कुलदीप, संत विलास शिवहरे, विधायक रश्मि आर्या ,एमएलसी रमा निरंजन ,बिहारी लाल आर्य , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, रामतीर्थ सिंघल ,सुबोध गुवरेले, संतोष सोनी ,अरिदमन सिंह , हनुमान नरवरिया, मुकेश मिश्रा, मोहन सिंह यादव, प्रदीप सरावगी , राकेश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, दुष्यंत चतुर्वेदी ,निशांत शुक्ला, नीरज सिंह ,सुरेश मनकानी, सोनू ठाकुर, श्रेष्ठ साहू ,जगदीश साहू ,अमित सिंह जादौन,प्रियांशु डे ,सौरभ मिश्रा ,सलिल तिवारी, विकास कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, नीता अवस्थी, अनुज निखरा, शिवम नायक, संजीव पटेरिया ,बलराम गुप्ता, अभिषेक भार्गव, आशुतोष द्विवेदी ,अमित श्रीवास्तव ,अभिषेक जैन ,नागेंद्र पाल, चित्रा सिंह ,करुणेश बाजपेई ,जगत राजपूत ,अंकुर दीक्षित ,अमर सिद्ध ,अनूप करोसिया, मिथलेश साहू, सृजन त्रिपाठी, प्रशांत सक्सैना ,मंगल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निशांत शुक्ला ने किया। अंत में आभार सभी का जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने किया।


राम-लक्ष्मण, माता सीता की मूर्तियों का भ्रमण

लहर की देवी मंदिर पर आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में भगवान राम लक्ष्मण माता सीता की मूर्तियों का नगर भ्रमण हुआ। यात्रा लहर की देवी मंदिर से प्रारंभ होगा। मंदिर के महंत मोहन दास गिरी जर्मनी अस्पताल, जैन डेरी, कारगिल पार्क, रामा बुक डिपो चौराहा, रसबहार तिराहा, आर्य कन्या तिराहा होते हुए कल्याण मंदिर होते हुए लहर की मंदिर पर समाप्त हुई। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन है। इस अवसर पर श्री महंत अनेकों अखाड़े के महंत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ता केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

राम मंदिर स्थापना पर सुंदरकांड

सखी हनुमान मंदिर परिसर में एक बैठक मुख्य पुजारी रमन दास जी महाराज ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर स्थापना की अवसर पर मंदिर में हनुमान बाहुक के 108 पाठ व सुंदरकांड का संगीतमय एवं भवन श्री राम की आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा जो दोपहर है 12:00 बजे से समय तक लगातार चलता रहेगा जिसमें नगर के हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पुजारी भूपेंद्र तिवारी, शिवाकांत चौबे डॉक्टर मधु पाल सिंह, रुद्राक्ष दास, लाखन सिंह, नारायण दास कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।


प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली बाइक रैली

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही यह सम्पूर्ण विश्व के सनातनियों के लिए बड़े हर्ष का विषय है। बाइक रैली में हिंदु वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसात की ओर यह अयोजन भारत वर्ष में एक उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। यह बात जिलाध्यक्ष जयकिशन गोस्वामी ने कही। रैली में जिला उपाध्यक्ष सनी आजाद, सौरभ परिहार, सुमित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सहस्त्र राम नाम यज्ञ पूजन कार्यक्रम संपन्न

चिन्मय मिशन झांसी के तत्वाधान में होटल शीला श्री स्थित प्रांगण में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर सहस्त्र राम नाम यज्ञ पूजन हुआ। इस अवसर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के माध्यम से विनय गुप्ता, हरीश अग्रवाल, एसपी अत्रि, एमएल सिरोठिया, एसएन गुप्ता, शीला गुप्ता, पीएन गुप्ता ब्रह्मचारी राघवेंद्र चेतन्य और सचिव ई o मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story