×

Jhansi News: महिला सशक्तिकरण, समाज की प्रगति का आधार

Jhansi News: आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्व को मानते हुए यहां तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।

B.K Kushwaha
Published on: 23 Sep 2023 3:08 PM GMT
Women empowerment, basis of progress of society
X

 महिला सशक्तिकरण, समाज की प्रगति का आधार: Photo- Social Media

Jhansi News: आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्व को मानते हुए यहां तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना। यह महिलाओं को उनके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में मदद करता है। स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी देवी, दुर्गा भाभी, भीकाजी कामा, बेगम हजरत महल, रानी अब्बक्का, कित्तूर चेनम्मा, रानी वेलु नाचियार, कनकलता बरुआ आदि जैसी वीरांगनाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा सरकार ने महिलाओं को हमेशा दिया प्रोत्साहन

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे संगठन से हूं जहां महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राजनैतिक आरक्षण सुनिश्चित कर संगठन के विकास के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। हमारे यहां महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो हम यह तय मानकर चलते हैं कि इसका परिणाम उत्कृष्ट ही आएगा। भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति को पॉलिसी, प्रोग्राम, एडमिनिस्ट्रेशन और गवर्नेंस में जितना स्थान दिया, उतना किसी और पार्टी ने नहीं दिया।

झाँसी-ललितपुर में महिला सशक्तिकरण को दिया गया बढ़ावा

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बुन्देलखण्ड क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र झाँसी-ललितपुर की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत जनपद झाँसी में 2,09,884 तथा जनपद ललितपुर में 79,484 गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

बलिनी के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में फैले छह जिलों के 800 से अधिक गाँवों में ग्रामीण महिलाओं को डेयरी रोजगार के माध्यम से उनका जीवन बदला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत झाँसी में 17,664 तथा ललितपुर में 21,841 महिला लाभार्थियों को एवं पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत झाँसी में 11, 189 तथा ललितपुर में 37,767 लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिल चुका है। NRLM के अंतर्गत जनपद झाँसी में 80 बैंक सखी एवं ग्रामपंचायतों में 370 बीसी सखी हैं, इसी क्रम में जनपद ललितपुर में 92 बैंक सखी एवं ग्रामपंचायतों में 370 बीसी सखी तथा 6,807 स्वयं सहायता समूह हैं। स्मार्ट सिटी के तहत महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टॉयलेट के निर्माण किये गये। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया गया। समय समय पर आंगनबाड़ी एवं आशा वर्करों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया जाता रहा है। छात्राओं के लिए स्कूलों में इज्जत घरों का निर्माण कराया गया।


झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा: Photo-Newstrack


दो जल सहेलियों को किया गया सम्मानित

जनपद ललितपुर की दो जल सहेलियों को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित भी किया गया, जो कि, भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बुन्देलखण्ड क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र झाँसी-ललितपुर की क्षेत्रीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण हैं।

नारी शक्ति वंदन विधेयक ‘ऐतिहासिक’ निर्णय

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाने की घोषणा करके एक नये अध्याय को लिखने की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से देश और समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय से देश की नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार प्राप्त होगा। नये संसद भवन में पेश होने वाला यह पहला विधेयक है। यह महिला सशक्तीकरण से संबंधित विधेयक है और इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या मौजूदा 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी।

इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखाया है। ‘आज लोकसभा में पेश हुआ ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है कि ‘महिला सशक्तीकरण’ मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है।" "देश की महिला शक्ति को उनका अधिकार देने वाला मोदी सरकार का यह निर्णय, आने वाले समय में एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा।"

झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story