Jhansi News: रेल कर्मचारियों के कार्यों को लंबित न रखा जाएः अनुराग त्रिपाठी

Jhansi News: मुख्यालय प्रयागराज से आये हुये प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने मंडल रेल प्रबन्धक सभागार में कार्मिक विभाग के अधिकारियों, विधि सहायकों, हित निरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

Gaurav kushwaha
Published on: 7 May 2024 11:22 AM GMT
jhansi news
X

रेल कर्मचारियों के कार्यों को लंबित न रखा जाएः अनुराग त्रिपाठी (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को तनावमुक्त रखा जाए। साथ ही उनके कार्यों को लंबित न रखे जाए। यह बात उन्होंने डीआरएम कार्यालय में हुई बैठक में कही है। मुख्यालय प्रयागराज से आये हुये प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने मंडल रेल प्रबन्धक सभागार में कार्मिक विभाग के अधिकारियों, विधि सहायकों, हित निरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुवेर्दी द्वारा कार्मिक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की विवेचना की तथा कर्मचारी हित में किए जाने वाली योजना के बारे में अवगत कराया। बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें कार्यालय में कार्य के दौरान तनावमुक्त रहने, कार्यो को अतिशीघ्रता से करने, कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के सम्बन्ध में सुझाव दिए।

बैठक के बाद कार्मिक विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं व समाधान के सम्बन्ध में चर्चा की तथा एनसीआरईएस, एनसीआरएमयू. व एससीएसटी. एसोसिऐशन के पदाधिकारियों से अनौपचारिक बैठक की तथा ज्ञापन प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों की शिकायतों के शीघ्रता से निवारण हेतु बनाए गए, सिंगल विन्डो सैल की कार्य प्रणाली की समीक्षा की एवं प्रशंसा की। कार्मिक विभाग कार्यालय के नवीनीकरण व सौन्दर्यीकरण, कार्य संस्कृति इत्यादि की सराहना की। इस दौरान मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरूण सिंह तोमर व लवी अब्राहम मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story