×

भाजपा का कार्यकर्ता जन आकांक्षाओं, जन भावनाओं और जन अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है –सांसद अनुराग शर्मा

Jhansi News: भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए झाँसी के लक्ष्मी गार्डन में भव्य "कार्यकर्ता आभार समारोह" आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोबारा चुने गए भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Gaurav kushwaha
Published on: 16 Jun 2024 4:23 PM GMT (Updated on: 17 Jun 2024 8:24 AM GMT)
Workers gratitude ceremony by BJP MP Anurag Sharma for victory in Lok Sabha elections BJP MP Anurag Sharma
X

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा: Photo- Newstrack

Jhansi News: लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए झाँसी के लक्ष्मी गार्डन में भव्य "कार्यकर्ता आभार समारोह" आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोबारा चुने गए भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, कार्यकर्ताओं की उत्सुकता और समर्थन की भावना स्पष्ट रूप से दिख रही थी। हर एक व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सांसद अनुराग शर्मा जी का स्वागत करने के लिए बेताब था।

जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित

कार्यकर्ताओ से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने कहा "यह कार्यकम आपको समर्पित है देश के करोड़ों देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से देश में लगातार तीसरी बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है। मैं आज सभी अपने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस विजय की हार्दिक बधाई देता हूँ।" झाँसी लोकसभा सीट पर हमारी ऐतिहासिक जीत, केवल पार्टी के नेतृत्व की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है| चुनाव एक कठिन और चुनौतियों से भरी प्रक्रिया होती है। इस दौरान आपने जो ऊर्जा और लगन से कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। आपने दिन-रात मेहनत की, एक एक घर-घर जाकर पार्टी के विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंचाया, और अपने अपने बूथ को मतबूत किया है।


भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश

अनुराग शर्मा बोले भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता जन आकांक्षाओं, जन भावनाओं और जन अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है हमे अपने ध्येय पथ पर आगे बढ़ते हुए हम देशहित को सर्वोपरि रखेंगे तभी अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे|

जनता का पुनः विश्वास हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है

सांसद शर्मा बोले -झाँसी लोकसभा की जनता ने पुनः भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। और यह हमारे लिए नवीन उर्जा का भी संचार करती है यह विश्वास हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है। हमें इस जीत को केवल एक संख्यात्मक उपलब्धि के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे एक अवसर के रूप में लेना चाहिए कि हम जनता की सेवा में और भी बेहतर काम कर सकें।

2014 के बाद देश ने राजनीति में एक नई करवट ली

सांसद शर्मा बोले अब देश ने राजनीति में एक नई करवट ली है और 2014 के बाद एक नया इतिहास रचा है। 2014 के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ ,जिसे 2019 में भी भारत की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिला। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों के कारण फिर से 2024 में जनता के आशीर्वाद के साथ भाजपा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी है।

विपक्ष ने पिछले 10 वर्षों में नकारात्मक सोच के साथ काम किया

शर्मा बोले -विपक्ष ने पिछले 10 वर्षों में नकारात्मक सोच के साथ काम किया और कोई भी सकारात्मक योगदान नहीं दिया। अभी भी विपक्ष को लगता है कि देश में एक ही परिवार राज कर सकता है, रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ फैलाया, झूठे वीडियो से जनता को बर्गालाने का काम किया और प्रजातांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखा। विपक्ष ने हार की बौखलाहट में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपशब्द कहे। देश की जनता ने बारम्बार अवसरवादी गठबंधन को खारिज किया और 2024 में भी इस गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। विपक्ष को अपना आत्म निरक्षण करने की आवश्यकता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ेगा और देश को आगे ले जाने का काम करेगा।

पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा हमें सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार करना चाहिए जीत का कारण यही जमीनी कार्यकर्ता है हमें जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए भी कुछ करना होगा यह विचारणीय है आशा करता हूं संगठन व प्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखेंगे और कार्यकर्ता भी संगठन के दिए हुए कार्यों का निर्वहन करेंगे संगठन व प्रतिनिधि आपका विशेष ध्यान रखेंगे।विधायक रवि शर्मा ने कहा हमें नई ऊर्जा के साथ फिर से संगठन में लगना है और 2027 के चुनाव में योगी जी को फिर से पुनः लाना है आप सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार करता हूं जो कि इन्होंने इतनी कठिन परिश्रम से इतनी कड़ी धूप में संगठन को आगे ले जाने की गति दी, सभी को धन्यवाद प्रणाम एवं आभार।


यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित रहे ,जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ,विधायक रवि शर्मा ,विधायक रश्मि आर्य , पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ,एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन ,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ,रामनरेश तिवारी ,महापौर बिहारी लाल आर्य, हरगोविंद कुशवाहा श्याम सुंदर सिंह यादव ,जयदेव पुरोहित, सुबोध गुबरेले ,प्रदीप सराओगी ,संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा , सुधीर सिंह ,राजकंतेश वर्मा ,विनोद नायक ,अरिदमन सिंह ,हनुमत सिंह नरवरिया ललित जैन ,रतन लाल अहिरवार, पूर्व महापौर किरण वर्मा, दीपमाला कुशवाहा, सुशील दुबे राकेश पाल, राजेश पाल, मोहन सिंह यादव , अभिषेक जैन ,मनोज श्रीवास ,पुरुषोत्तम स्वामी भारतीय शरण नायक ,हरिमोहन सोनी, हेमंत गुप्ता ,संजीव पटेरिया ,निर्मल कुशवाहा, पलविंदर सिंह ,राजेंद्र राजपूत, संजय लोंगसन ,विकास कुशवाहा ,कपिल बरसानिया उमाशंकर राजपूत ,अमित जादौन ,सुमन पुरोहित,जगदीश साहू , अमित साहू, नंदकिशोर भीलवारे, अनूप करोसिया , शैलेंद्र प्रताप सिंह, हनी साहू ,जगत राजपूत, संजय पटवारी, उमाशंकर राय , दिगंत चतुर्वेदी ,सलिल तिवारी ,सुरेश मनकानी, अनुज नीखरा संतराम पेंटर, तेज सिंह गौड़ ,प्रियांशु दे ,सौरभ मिश्रा ,दीपक सिंह ,संजीव अग्रवाल लाला , रोहित गोठंकर ,नीता अवस्थी, नीलम सक्रिय ,कुसुम कुशवाहा ,चित्रांग द्विवेदी ,पंकज शुक्ला आदि मंचासीन रहे! कार्यक्रम का संचालन अखिलेश गुप्ता ,निशांत शुक्ला ने किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story