Jhansi News: शादी के तीन माह बाद ही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jhansi News: न जाने ऐसा क्या हुआ कि वह युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने शादी के तीन माह बाद ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 July 2024 4:56 PM GMT
Jhansi News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Jhansi News: न जाने ऐसा क्या हुआ कि वह युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने शादी के तीन माह बाद ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम फुटेरा में अजय कुशवाहा परिवार समेत रहता था। परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले अजय की शादी हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी मायके में थी। उसने अपने घर के कमरे में रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नर्सों को देख कर फब्दिया कसने का आरोप

मेडिकल कॉलेज के पास दो प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों में लाठी डंडा से चले जिससे दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास दो प्राइवेट अस्पताल है। आरोप लगाया जा रहा है कि एक अस्पताल में कार्य करने वाली महिला नर्सों के साथ दूसरे अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मचारी युवक आते जाते समय फब्दियां कसते थे। जिसको लेकर आज दोनों अस्पताल के कर्मचारी आमने सामने आ गए। दोनो पक्ष में लाठी डंडा चले जिससे वहां भगदड़ मच गई। लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। साथ ही उक्त घटना की जांच शुरु कर दी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story