×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Jhansi News: जिले में ससुराल से वापस लौटने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने मृतक की पत्नी और उसके ससुरालीजनों पर गम्भीर आरोप लगाए है।

Gaurav kushwaha
Published on: 25 May 2024 11:39 AM GMT
jhansi news
X

झांसी में विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: जिले में ससुराल से आने के बाद एक युवक ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने मृतक की पत्नी और उसके ससुरालीजनों पर गम्भीर आरोप लगाए है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में सभी लोग शोक में डूबे हुए है।

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

मृतक करीब 24 वर्षीय सौरभ अहिरवार पुत्र रामस्वरुप है। वह मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर थानान्तर्गत कमालपुरा का रहने वाला था। वह मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। उसका 8 माह का बेटा है। पिछले दिनों ससुराल में आयोजित शादी में जाने को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई। अगले दिन सौरभ शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। जहां से वह 24 की शाम को वापस आया।

शनिवार की सुबह उसे हालत बिगड़ गई। तभी पता चला कि उसने विषाक्त खा लिया। आशंका है कि पत्नी से झगड़ा होने से परेशान होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब देखना होगा कि साजिश के तहत मारा गया या फिर आत्महत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना सम्भव होगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story