Jhansi News: जोनल आफिस बनने से नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात

Jhansi News: जोनल ऑफिस प्रारंभ होने से दूर दराज वार्डों के लोगों को जन्म-मृत्यु पंजीयन, हाउस टैक्स, नामांतरण या नगर निगम से संबंधित अन्य कार्यों के लिए इलाइट चौराहा स्थित नगर निगम कार्यालय की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 July 2024 12:11 PM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: स्मार्ट सिटी के कार्यों में प्रमुख रूप से नगर निगम कार्यालय के तीन जोनल ऑफिस के भवन तैयार करने थे। अब इनका कार्य नगर निगम कर रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम को फंड भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें से दो तो पूरी तरह से बन चुके हैं जबकि तीसरे जोनल ऑफिस के लिए विद्युत संबंधी कार्य होने के बाद यह पूर्ण हो जाएगा। जोनल ऑफिस प्रारंभ होने से दूर दराज वार्डों के लोगों को जन्म-मृत्यु पंजीयन, हाउस टैक्स, नामांतरण या नगर निगम से संबंधित अन्य कार्यों के लिए इलाइट चौराहा स्थित नगर निगम कार्यालय की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सभी काम अपने क्षेत्र में हो सकेंगे।

हंसारी, पिछोर और आल्हाघाट में ननि के क्षेत्रीय कार्यालय तैयार

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपने कार्यकाल में 65 प्रोजेक्ट पूर्ण किए। वहीं 66 वें प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम के तीन जोनल आफिस बनाए जाने थे। मकसद था कि दूर दराज वार्डों के लोगों को नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। अपने ही क्षेत्र के जोनल कार्यालय में वह अपने काम करा सकें। स्मार्ट सिटी द्वारा हंसारी, पिछोर और आल्हाघाट पर नगर निगम के तीन जोनल कार्यालय बनाने की रूपरेखा तैयार की।

दूर दराज वार्डों के नागरिकों को हो जाएगी सुविधा

इसके बाद लगा कि चूंकि जोनल कार्यालय नगर निगम के लिए बनाए जाने हैं ऐसे में नगर निगम का इंजीनियरिंग विभाग इसे भली भांति कर सकता है। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने तीनों भवन बनाने के लिए फंड भी नगर निगम का ट्रांस्फर कर दिया। हंसारी और पिछोर में बनाए जाने वाले जोनल ऑफिस पूर्ण हो चुके हैं। वहीं आल्हाघाट में बनाए जा रहे भवन के लिए 33केवीए विद्युत लाइन से संबंधित कार्य पूर्ण होने पर यह भी तैयार हो जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story