×

बीजेपी की कमान संभालने के बाद आगरा में पहली रैली करेंगे जेपी नड्डा

नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर चल रहे भाजपा के जनजागरूकता अभियान के तहत लखनऊ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद अब भाजपा के नवनियुक्ति अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की पहली रैली आगरा में गुरुवार को होने जा रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2020 3:23 PM GMT
बीजेपी की कमान संभालने के बाद आगरा में पहली रैली करेंगे जेपी नड्डा
X

लखनऊ: नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर चल रहे भाजपा के जनजागरूकता अभियान के तहत लखनऊ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद अब भाजपा के नवनियुक्ति अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की पहली रैली आगरा में गुरुवार को होने जा रही है।

जगत प्रकाश नड्डा आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली को दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगे। रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रैली में सहभागिता करेंगे।

कल ब्रज क्षेत्र में होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आमजन व सामाजिक संगठनों के लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हो रही रैली में सम्मलित होकर सीएए का समर्थन करेंगे।

यह भी पढ़ें...केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट से मांग, सजा के बाद 7 दिन में हो दोषी को फांसी

सीएए के समर्थन में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता हो रही है। उन्होंने बताया काशी, गोरखपुर, अवध की रैली पहले ही संपन्न हो चुकी है। आज कानपुर व मेरठ में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता से स्पष्ट हो चुका है कि जनता सीएए को लेकर कांग्रेस सपा व अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे सच को जान चुकी है।

यह भी पढ़ें...एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने उठाया ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नोएडा से लेकर आगरा तक कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें...मफलर ही नही! और भी बहुत कुछ है केजरीवाल के पास

उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही नड्डा का नोएडा में डीएनडी के पास भव्य स्वागत किया जायेगा। जबकि जीरो प्वाइंट यमुना एक्सप्रेस ग्रेटर नोएडा जेवर टोल प्लाजा वृदांवन कट मथुरा सहित कई अन्य स्थानों पर स्वागत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगरा में भी कई स्थानों पर भव्य स्वागत व अभिनंदन होगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story