×

यहां 10 रुपए के लिए लगाते हैं 'मौत की छलांग', पुलिस है इस खेल से अंजान

aman
By aman
Published on: 10 July 2017 1:03 PM GMT
यहां 10 रुपए के लिए लगाते हैं मौत की छलांग, पुलिस है इस खेल से अंजान
X
यहां 10 रुपए के लिए लगाते हैं 'मौत की छलांग', पुलिस है इस खेल से अंजान

कानपुर: जिले में इन दिनों 10 और 20 रुपए के लिए 'मौत का खेल' चल रहा है। भारी बारिश के बाद पांडू नदी उफान पर है। इस नदी के ऊपर बने पुल पर 17 से 20 साल के लड़के शर्त लगाकर 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं।

यह खेक हर रोज खेला जा रहा है। शर्त लगाने वालों को मौत का भय भी नहीं है। लेकिन स्थानीय पुलिस 'मौत की शर्त' से बिलकुल अंजान है। प्रशासन के रुख से तो यही लगता है कि उसे किसी अनहोनी का इंतजार है।

कहां का मामला?

बर्रा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गोही गांव से होकर पांडू नदी गुजरती है। यह वही नदी है जिसमें बीते चार दिनों पूर्व जलस्तर बढ़ने से बर्रा- 8 स्थित कच्ची बस्ती के 200 घर पानी में बह गए थे। इन दिनों यह नदी पूरी उफान पर है। इस गांव के पास लगभग 20 फिट ऊंचा पुल है। इस पुल के ऊपर से गांव के लड़के शर्त लगाकर छलांग मारते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

ये होती है शर्त में

एक ग्रामीण ने बताया, कि 'ये लड़के 10 से 20 रुपए की शर्त लगाकर इस पुल से नदी में छलांग लगाते हैं।इनकी शर्त में होता है कि कूदने के बाद कौन कितनी दूर तक तैर कर जाता है। जो तैर कर आगे निकल जाता है वह जीत जाता है।'

कई बार रोका गया लेकिन नहीं मान रहे

इसके साथ ये लड़के ये भी शर्त लगाते हैं कि छलांग लगाने के दौरान कितनी दूर पर पानी में गिरेंगे। ग्रामीण ने बताया कि 'कई बार हमलोगों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ये मानने को तैयार नहीं हैं। यह नदी काफी गहरी है। कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के वजह से नदी उफान पर है। आस-पास के खेतों तक में पानी भरा हुआ है।'

ये कहा थानाध्यक्ष ने

newstrack.com ने जब इस संबंध में बर्रा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार से बात की तो उन्होंने बताया, कि 'इस तरह के प्रकरण की जानकारी नहीं है। आप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं इस संबंध में पुलिस भेज रहा हूं। वहां के चौकी इंचार्ज से इसकी देखरेख करने के लिए कहता हूं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story