×

Allahabad High Court: HC के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किये गए मनोज गुप्ता, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश आज होंगे रिटायर

Allahabad High Court: जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गाय है। मनोज गुप्ता 22 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 21 Nov 2023 3:48 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2023 3:52 AM GMT)
Justice Manoj Kumar Gupta
X

Justice Manoj Kumar Gupta (Social Media)

Allahabad High Court : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को इहालाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, क्योंकि मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर मंगलवार यानी कि आज सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है और वह आज यानी 21 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की सेवानिवृत्ति के बाद 22 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानें जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के बारे में?

बता दें कि न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को 12 अप्रैल 2013 में अपर न्यायाधीश बनाया गया था। 10 अप्रैल 2015 को उन्हे स्थायी न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया। वहीं, अब उन्हे भारत सरकार के विशेष सचिव राजेंद्र कश्यप की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है।

प्रीतिंकर दिवाकर कब बने थे इलाहाबाह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश?

वहीं अगर वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के बारे में बता करें तो उन्हे इसी साल मार्च 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। प्रीतिंकर दिवाकर ने दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से लॉ की पढ़ाई करने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से प्रैक्टिस शुरु की थी। 2005 में उन्हे वरिष्ठ अधिवक्ता के रुप में नामित किया गया था। इसके बाद 2009 में वह छत्तीसगढ़ कोर्ट में जज बने थे। 2018 में उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रहे राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट का जज बना दिया गया था। इसके बाद प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाह जज नियुक्त किया गया था।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story