×

Jyeshtha Purnima 2022: 16 हजार लीटर यमुना जल, केसर व गुलाब जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का महाअभिषेक

Jyeshtha Purnima 2022: मथुरा से भरकर लाया गया करीब 16 हजार लीटर यमुना जल को मिट्टी के मटकों में भर कर गिरिराज महाराज पर चढाने के लिए भक्तो का तांता लग गया।

Nitin Gautam
Published on: 14 Jun 2022 8:30 AM GMT
Mathura news
X

भक्तो ने किया गिरिराज जी का जलाभिषेक (Social media)

Jyeshtha Purnima 2022: गोवर्धन में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गिरिराज जी का यमुना जल से महाभिषेक आयोजन धूम धाम से किया गया। दो टैंकरों में मथुरा से भर कर लाया गया करीब 16 हजार लीटर यमुना जल को मिट्टी के मटकों में भर कर गिरिराज महाराज पर चढाने के लिए भक्तो का तांता लग गया। पहली बार आयोजित इस अनूठे आयोजन में सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक गिरिराज जी का अभिषेक हुआ। गोवर्धन परिक्रमा के जतीपुरा स्थित इंद्र पूजा स्थल पर गिरिराज जी के ज्येष्ठाभिषेक के दौरान द्वापर युगीन गिरिराज पूजा का नजारा जीवंत हो गया।

मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही नंद बाबा ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर उनको राज पाट का उत्तराधिकार सौंपा था। राजस्थान के पोखरण से गिरिराज तलहटी के जतीपुरा में रह कर सखी रूप में गौ गोपाल व ब्रजवासियों की सेवा में जुटे पुष्टिमार्गीय संत सखी महाराज द्वारा जतीपुरा के इंद्र पूजा स्थल पर आयोजित इस विशाल ज्येष्ठाभिषेक में जमकर आनंद की बरसा हुई।

पुष्करणा ब्राह्मणों ने गिरिराज जी का अभिषेक किया

मंगलवार को इस विशाल महाभिषेक आयोजन की सूचना पर देश के कोने कोने से जतीपुरा पहुंचे भक्तो ने मटकियो में यमुना जल भर पुरुशूक्त मंत्रों पर पुष्करणा ब्राह्मणों सहित गिरिराज जी का अभिषेक किया। केसर व गुलाब जल मिश्रित यमुना जल की सुगंध से तलहटी का वातावरण भी शीतल हो गया ।

आयोजन में जतीपुरा , आन्योर, गोवर्धन सहित आस पास के गिरिराज भक्तो ने भी पहुंच कर अभिषेक किया। ज्येष्ठाभिषेक के आयोजक संत सखी महाराज ने बताया कि तलहटी में विशाल स्टार पर ये आयोजन पहली बार गिरिराज जी की प्रेरणा से ही हो रहा है।

ज्येष्ठ में गर्मी भी अधिक होती है इसलिए गिरिराज जी को यमुना जल में केसर व गुलाब जल मिला कर शीतलता प्रदान कराई जा रही है। मंदिर सेवाधिकारी किश्नो मुखिया व पवन मुखिया ने बताया कि गिरिराज तलहटी में ये आयोजन विशाल स्तर पर पहली बार हो रहा है। सभी भक्त रोमांचित हो कर उत्साह के साथ जलाभिषेक कर रहे थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story