×

Kalicharan Controversy: नहीं सुधरे कालीचरण! अब अलीगढ़ के संत समागम में बोले- धर्म के आधार पर वोट करे हिन्दू

Kalicharan Controversy: कालीचरण महाराज ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में रविवार को ये विवादित बयान दिया। वो यहां आयोजित संत समागम सम्मेलन में बोल रहे थे।

aman
Written By amanPublished By Rakesh Mishra
Published on: 2 May 2022 6:20 AM GMT (Updated on: 2 May 2022 6:24 AM GMT)
controversial statement of kalicharan maharaj in aligarh sant samagam says hindu vote for religion
X

कालीचरण महाराज (फाइल फोटो)

Kalicharan controversial statement in Aligarh : हिन्दू धर्मगुरु कालीचरण (Kalicharan) महाराज अपने विवादित बयान की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हालिया विवादित बोल अलीगढ़ के संत समागम में बोले। कालीचरण महाराज ने कहा, कि 'हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। साथ ही, धर्म के आधार पर वोट देना चाहिए।'

कालीचरण के इस बयान को सामाजिक विद्वेष फ़ैलाने वाला माना जा रहा है। कालीचरण महाराज ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में रविवार को ये विवादित बयान दिया। वो यहां आयोजित संत समागम सम्मेलन में बोल रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि 'भारत में केवल सनातन धर्म है। इसके अलावा कोई धर्म नहीं है।'

'इस्लाम और क्रिश्चियन धर्म ही नहीं है'

धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने संत समागम सम्मेलन में कहा, कि 'देश को इस्लाम की ओर ले जाया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा इस्लाम और क्रिश्चियन धर्म ही नहीं है।' कालीचरण महाराज ने अपने संबोधन में इतिहास को याद दिलाने की कोशिश की। वो बोले, देश में 5 लाख मंदिरों को तोड़ दिया गया। 800 सालों में 80 हजार महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। अगर देश 'हिंदू राष्ट्र' (Hindu Rashtra) नहीं बना तो ऐसा आगे भी होगा।

राजनीति से ही हिंदू राष्ट्र की स्थापना संभव

कालीचरण ने हिन्दुओं से कहा, 'राजनीति से घृणा करना छोड़ दो। क्योंकि, राजनीति से ही हिंदू राष्ट्र की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, ईरान के साथ दुनिया के कई देश अपने हाथ से चले गए। वो सभी मुस्लिम राष्ट्र बन गए।' कालीचरण महाराज ने अलीगढ़ में आयोजित संत समागम सम्मेलन में कई ऐसी बातें कहीं जिस पर घोर आपत्तिजनक बताई जा रही है।

कौन हैं कालीचरण महाराज?

हिन्दू धर्मगुरु कालीचरण महाराज का वास्तविक नाम अभिजीत धनंजय सराग है। ये महाराष्ट्र के अकोला जिले के निवासी हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से ये सुर्ख़ियों में रहते हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ में एक संत समागम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी इन्होंने आपत्तिजनक शब्द कहे थे। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। करीब 3 महीने जेल में रहने के बाद कालीचरण को जमानत मिली थी। बावजूद इसके, उन्होंने एक बार फिर अलीगढ़ के संत समागम में विवादित बयान दिया है।

बापू पर दे चुके हैं आपत्तिजनक बयान

गौरतलब है कि, कालीचरण महाराज ने इससे पहले भी विवादित बयान दिया है। दिसंबर 2021 में उन्होंने महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद देशभर में बवाल मचा था। तब कालीचरण महाराज को जेल भी जाना पड़ा था। बापू पर आपत्तिजन बोल उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऐसे ही एक समागम में बोले थे। उनका हालिया बयान मुस्लिम विरोधी करार दिया गया है। अब देखना होगा कि उनके इस विवादित बयान के बाद उन पर क्या कार्रवाई होती है?

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story