×

राज्यपाल कल्याण सिंह के जन्मदिन पर CM, राज्यपाल नाइक समेत बड़े नेताओं ने दी बधाई

राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज यानी शनिवार को 87वां जन्मदिन है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक योगी सरकार में मंत्री एवं कल्याण सिंह पौत्र संदीप सिंह के सरकारी आवास 2 मॉल एवेन्यू पर कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jan 2019 8:20 AM GMT
राज्यपाल कल्याण सिंह के जन्मदिन पर CM, राज्यपाल नाइक समेत बड़े नेताओं ने दी बधाई
X

लखनऊ: राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 87वां जन्मदिन था।

इस मौके पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक योगी सरकार में मंत्री एवं कल्याण सिंह पौत्र संदीप सिंह के सरकारी आवास 2 मॉल एवेन्यू पर कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की।

साक्षी महाराज भी मिलने पहुंचे

कल्याण सिंह के जन्मदिन उनसे मिलने उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी मिलने पहुंचे और बधाई दी। इसके बाद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर पर कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। साथ ही कोर्ट से जल्द फैसले की उम्मीद है।

सपा-बसपा गठबंधन पर बीजेपी सांसद ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी इस बार 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री भी बधाई देने पहुंचे

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी कल्याण सिंह को बधाई देने पहुंचे। बधाई देने के बाद उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि मंदिर जहां है वहीं बने। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर फैसला शीघ्र हो कोर्ट का जो फैसला होगा वह मान्य होगा। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि बीजेपी आगे थी और आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले जितनी सीटें लायी थी उससे ज्यादा लेकर आएगी।

कल्याण सिंह को बधाई देने पहुंचे यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कुछ ऐसा ही बातें कहीं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story