×

Kalyan Singh: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर आई बड़ी खबर, पीजीआई में हुए भर्ती, लोहिया अस्पताल में चल रहा था इलाज

Kalyan Singh: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत खराब है। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Chitra Singh
Published on: 4 July 2021 2:05 PM GMT (Updated on: 4 July 2021 3:38 PM GMT)
Kalyan Singh: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर आई बड़ी खबर, पीजीआई  में हुए भर्ती, लोहिया अस्पताल में चल रहा था इलाज
X

Kalyan Singh: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Ex. UP CM Kalyan Singh) की तबीयत खराब है। वह लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohia Hospital) से पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले वह गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उनका हाल जाना था। वहीं, देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी अपने दो दिवसीय दौरे की वजह से संसदीय क्षेत्र में ही हैं, जिन्होंने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की व उनका हाल जाना। पीजीआई में भर्ती कराए जाने से पहले लोहिया अस्पताल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था।

लोहिया अस्पताल द्वारा जारी किया गया हेल्थ बुलेटिन

'21 जून को हुए थे भर्ती'

लोहिया अस्पताल के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह ने बताया था कि 'यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Ex. Rajasthan Governor Kalyan Singh) को 21 जून को अनियंत्रित ब्लड शुगरएक्यूट बैक्टीरियल पैरोटिसिस व सेप्सिस की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था।'

डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक- 'अस्पताल में भर्ती ही तुरंत एंटीबायोटिक देकर इंफेक्शन और सेप्सिस को नियंत्रित किया गया। समय के साथ उनके सेप्सिस के सभी पैरामीटर भी नार्मल हो गए।' उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह का सीटी स्कैन कराया गया। जिसमें खून का धक्का पाया गया।

'शनिवार की रात को आया माइनर हार्ट अटैक'

लोहिया अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार- 'शनिवार (3 जुलाई) की रात को अत्यधिक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण माइनर हार्ट अटैक आ गया था, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।'

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story