×

कमलेश तिवारी मर्डर: मंदिर-मस्जिदों की ये लिस्ट शेयर करने के कुछ घंटे बाद हुई हत्या

हत्या से एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी ने ट्विटर पर एक लिस्ट शेयर की थी। ये लिस्ट मस्जिदों की है। लिस्ट में मस्जिदों के नाम के बराबर में ही मंदिरों के नाम दिए गए हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Sep 2023 6:13 AM GMT
कमलेश तिवारी मर्डर: मंदिर-मस्जिदों की ये लिस्ट शेयर करने के कुछ घंटे बाद हुई हत्या
X

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की उनके ही कार्यालय में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में अब तक गुजरात एटीएस ने 3 आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कमलेश तिवारी की हत्या में 5 लोग शामिल थे। जिन दो लोगों ने हिंदूवादी नेता की हत्या की वह अभी फरार हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कमलेश तिवारी बैकग्राउंड की हिस्ट्री...

हत्या से एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी ने ट्विटर पर एक लिस्ट शेयर की थी। ये लिस्ट मस्जिदों की है। लिस्ट में मस्जिदों के नाम के बराबर में ही मंदिरों के नाम दिए गए हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये मस्जिदें किस शहर में स्थित हैं। कमलेश तिवारी द्वारा इस लिस्ट को शेयर करने के पीछे क्या मकसद था ये साफ नहीं है।

पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

लिस्ट के साथ लिखा था ये संदेश

राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story