×

Kannauj News: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई। एक किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

Pankaj Srivastava
Published on: 27 Feb 2024 7:35 AM GMT (Updated on: 27 Feb 2024 7:58 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ बच्ची को ऐसे ही छोड़कर दोनों युवक फरार हो गये। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी पिता को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यहाँ की है वारदात

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई। एक किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। एक चार वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसको बहला-फुसला कर अगवा कर लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई

चार वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस का ही एक किशोर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब खून से लथपथ हालत में बच्ची अपने घर पहुंची तब इस घटना का पता चला। परिजन व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी किशोर को पकड़कर पकड़ कर ले गयी और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बिगड़ती देख बाद में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी कमलेश कुमार, सीओ डॉ प्रियंका बाजपेयी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्ची से मुलाकात की। छिबरामऊ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story