Kannauj News: मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा‚ छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत‚ 15 घायल

Kannauj News: जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुहर्रम का जुलूस देख रहे लोग हादसे का शिकार हो गये। हादसे में करीब 15-16 लोग घायल है‚ जिसमें 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pankaj Srivastava
Published on: 17 July 2024 5:13 PM GMT
Kannauj News
X

Kannauj News (Pic: Newstrack)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुहर्रम का जुलूस देख रहे लोग हादसे का शिकार हो गये। इस हादसे में करीब 15-16 लोग घायल है‚ जिसमें 14 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन सभी घायलों की देखरेख में लगा हुआ है। किसी तरह के लॉयन आर्डर की समस्या नही है। जिले के सकरावा थाना अन्तर्गत सैयदवाड़ा मोहल्ले में आज देर शाम मोहर्रम जुलूस के दौरान अचानक एक छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे पर खड़े होकर मुहर्रम का जुलूस देख रहे लोग मलबे में दब गये। हादसा देख लोगों में चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में करीब 15-16 लोग घायल है। वहीं 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी है।

ग्यारह वर्षीय मासूम रूहान की दर्दनाक मौत

सकरावा कस्बा में शनिवार देर शाम ताजिया निकलते समय अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। ताजिया मिश्रा मोहल्ले से होता हुआ बाजार की तरफ जा रहा था। तभी अचानक वसीम अली के मकान का छज्जा गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में सकरावा कस्बा निवासी गुफरान के 11 वर्षीय मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कन्नौज तिर्वा भेजा। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए कई लोगों डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।

जुलूस देखते वक्त हुआ हादसा

स्थानीय निवासी राजिक अली ने बताया कि ताजिया लोग देख रहे थे‚ महिला और बच्चे छज्जे के ऊपर चढ़ गये तो वह छज्जा गिर गया। इसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी हादसे की जानकारी

हादसे की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि आज शाम साढ़े 6 बजे के आस–पास सकरावा गांव में थाना सकरावा में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मोहर्रम के जुलूस को गांव के ही कुछ लोग छज्जे पर बैठकर देख रहे थे‚ तभी अचानक छज्जा गिर गया और उसमें कुछ लोग घायल हो गये। घायलों को अभी तक सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी है और इनमे से जो गंभीर रूप से घायल थे‚ उनको मेडिकल कालेज तिर्वा और सौ शैया हॉस्पिटल छिबरामऊ में लाया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story