TRENDING TAGS :
Kannauj News: धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
Kannauj News: अशोक मौर्य महान की 2329 वीं जयंती बहुत ही भव्यता एवं धूमधाम के साथ भगवान बुद्ध की वंदना कर दीप प्रज्वलित कर मनाई गई।
Ashok Samrat birth anniversary (Social Media)
Kannauj News: नगरी कन्नौज की पावन भूमि पर विश्वविजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की 2329 वीं जयंती बहुत ही भव्यता एवं धूमधाम के साथ भगवान बुद्ध की वंदना कर दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। इस अवसर पर धम्म यात्रा निकाल कर करुणा,शांति और विश्वबन्धुत्व का संदेश भी दिया गया ।
सम्राट अशोक मौर्य की 2329 वीं जन्म जयंती समारोह
कन्नौज शहर के मकरंदनगर बाबा कुआं स्थित कुशवाहा धर्मशाला में अशोकाष्टमी के शुभ अवसर पर दिन शनिवार 5 अप्रैल को विश्व के सबसे महान और शक्तिशाली चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2329 वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुशवाहा शाक्य, सैनी एवं मौर्य समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुद्ध वंदना आए हुए भंते गणों ने करवाई फिर भगवान बुद्ध और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई सभी को पंचशील पट्टा और ध्वज भेंट किया गया।
विश्वविद्यालयों का निर्माण भी सम्राट अशोक महान ने करवाया
कार्यक्रम में कानपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, इटावा आदि जगहों से आए विचारकों ने सम्राट अशोक मौर्य के जीवन एवं कृतित्व, व्यक्तित्व और उसके सतयुग समान भारत के स्वर्णकाल वाले शासन व्यवस्था पर प्रकाश डाला और बताया गया कि सम्राट अशोक ने शस्त्र त्याग कर बौद्ध धम्म को अपनाया था और धम्म के प्रति उसके द्वारा देश विदेश में प्रचार प्रसार हेतु 84 हजार स्तूपों के निर्माण एवं विश्व की सबसे लम्बी सड़क मार्ग उत्तरापथ जो चार देशों में फैला हुआ था का निर्माण कराया था एवं कई विश्वविद्यालयों का निर्माण भी सम्राट अशोक महान ने करवाया था। उन्होंने जगह जगह शिलालेख लोकहित हेतु लिखवाए थे और हजारों सरायों, बागों, कुओं , चिकित्सालयों का निर्माण अपने शासन काल में करवाया था।
इसी तरह कई वक्ताओं ने अपने अपने वक्तव्य रखे और समाज को फिर से उसी स्वर्णयुग को लाने हेतु प्रेरित किया इसके बाद सभी लोग धम्म यात्रा में शामिल हुए तथा शांति,करुणा,विश्वबन्धुत्व और मैत्री का संदेश दिया यात्रा का लोगो ने पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया।
ये रहें मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुशवाहा,शिवनाथ कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा,दिलीप कुशवाहा एडवोकेट, सूर्यप्रकाश कुशवाहा मोनू, ओमविकास कुशवाहा, विकास कुशवाहा एडवोकेट, धर्मेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, आनन्द कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा,हरिनारायण कुशवाहा,संदीप कुशवाहा पिंटू, अखिल कुशवाहा,मनोज भारत, अतुल मौर्य,पुष्पेंद्र शाक्य, सतीश शाक्य, गौतम कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा ,शिव कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,सोनम कुशवाहा, वंशलाल कुशवाहा, शोभित कुशवाहा एवं बौद्ध भंतेगण एवं शाक्य, मौर्य सैनी एवं कुशवाहा समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।