×

Kannauj News: दलितों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, पार्टी शुरू करने जा रही है गौरव संवाद अभियान

Kannauj News: गौरव संवाद अभियान को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर "स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते" के नारे के साथ दलित गौरव संवाद के अभियान की शुरुआत की जाएगी।

Pankaj Srivastava
Published on: 11 Oct 2023 10:40 AM GMT
Congress party will start Gaurav Samvad campaign to unite Dalits
X

कांग्रेस पार्टी दलितों को एकजुट करने के लिए गौरव संवाद अभियान शुरू करेगी: Photo-Newstrack

Kannauj News: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दलितों को एकजुट करने के लिए अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है। यह अभियान संविधान दिवस तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में तथा सभी ब्लॉक क्षेत्र में अधिकार पत्र भरवाए जायेंगे। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ‘स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते‘‘ के नारे के साथ दलित गौरव संवाद के अभियान की शुरुआत की जाएगी।


शहर के मकरंद नगर कन्नौज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रणनीति बनाते हुए बताया कि दलितों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस गौरव संवाद अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस तक चलेगा। इस तरह दलितों को अधिकार पत्र दिए जायेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलिवॉल ने कहा कि कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इससे दलित नागरिक अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होगा।


ऐसे भरे जायेंगे दलित अधिकार मांग पत्र-

दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक ,समाजसेवी, जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व सदस्य इसे भरेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जायेंगे। इसके साथ ही रात्रि में चैपाल भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिनाश दुबे, महिला अध्यक्ष रीना सिंह, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस एससी-एसटी राम भरोसे कमल और नगर अध्यक्ष एहसान उल हक समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story