Kannauj News: फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ के शव, जांच में जुटी पुलिस

Kannauj News: एक घर से बदबू आने के बाद गांव के ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो घटना के खुलासे के बाद लोग दंग रह गये। उपरोक्त गांव निवासी करीब 50 वर्षीय शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप अपने घर पर अकेले ही रहते थे।

Pankaj Srivastava
Published on: 11 Aug 2024 3:15 PM GMT
Kannauj News
X

Kannauj News (Pic: Newstrack)

Kannauj News: तन्हाई कभी-कभी मौत का कारण बन जाती है। एक ऐसी ही घटना कन्नौज जिले के थाना सौंरिख के चौकी खड़नी के गांव नगरिया लालशाहपुर्वा में घटी। यहां एक घर से बदबू आने के बाद गांव के ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो घटना के खुलासे के बाद लोग दंग रह गये। उपरोक्त गांव निवासी करीब 50 वर्षीय शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप अपने घर पर अकेले ही रहते थे। इनके बच्चे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।

घर पर अकेले में रहना शायद शेर सिंह को नागवार गुजरा और उन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया। उन्होंने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। अभी तक यह तो नहीं पता चल सका कि अधेड़ ने फांसी कब लगाई, लेकिन इतना जरूर पता चला कि, जब व्यक्ति के घर से पड़ोसियों को बदबू आई तो संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर खड़नी चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

घर के अंदर शेर सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब घटना देखा तो दंग रह गये। मामले की सूचना पुलिस और ग्रामीणों ने मृतक के दिल्ली में रह रहे बच्चों को दी। जिसके बाद गांव पहुंचे मृतक के बच्चों का करुण क्रंदन जारी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज जाने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story