×

Kannauj News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, प्रशासन रहा अलर्ट

Kannauj News: जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा के महादेवी घाट पर श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर विशाल जनसमुदाय देखने को मिला।

Pankaj Srivastava
Published on: 27 Nov 2023 6:36 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2023 6:37 AM GMT)
X

कन्नौज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा के महादेवी घाट पर श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर विशाल जनसमुदाय देखने को मिला। श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। भीड़भाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिख रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। प्रशासन की तरफ से गंगा स्नान के लिए एक खास जगह भी बनाई गयी। घाटों पर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गयी है जिससे किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न हो सके। लोगों को निगरानी के लिए जल पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया है। जो लोगों को गहरे पानी में न जाने की अपील भी कर रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर देर रात से ही लोगों के स्नान करने का सिलसिला जारी है और यह स्नान लगातार आज शाम तक चलता रहेगा। कन्नौज के आसपास के सभी जिलों के साथ ही दूर-दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंच रहे है। कुछ लोग मनौती पूरी होने और गंगा में शादी के बाद मौर्य सिराने की रस्म करने भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पहुंचे। जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने एक साथ गंगा में डुबकी लगाकर रस्म पूरी कर ली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के साथ पुलिस फोर्स ने गंगा घाट का निरीक्षण भी किया इसके साथ ही मौके का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने लोगों को गहरे पानी में न जाने की अपील भी की है।

डीएम ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा पर व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा पर रात से ही लोग स्नान कर रहे है और यहां महादेवी घाट जनपद कन्नौज में लगातार लोगों का यहां तांता है। हरदोई से भी लोग आ रहे है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फोर्स की व्यवस्था की गयी है। लोगों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए व्यवस्था भी की गयी है।

लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई जल पुलिस

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने बताया कि किसी तरह से कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। इसके लिए हमारे जल पुलिस के जवान है जो यहां पर घूम रहे है और स्नान के लिए क्षेत्र चिन्हित किया गया है वह सुरक्षा की दृष्टि से ठीक है और वहां पर बैरिकेडिंग भी की गयी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story