×

Kannauj News: करंट के चपेट में आने से छात्रा की मौत, पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा

Kannauj News: कन्नौज जिले मे एक घर में पंखा लगाते समय छात्रा करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 28 Oct 2023 5:16 PM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 5:16 PM GMT)
Student dies due to electric shock while wiring a fan
X

पंखे का तार लगाते समय करंट के चपेट में आने से छात्रा की मौत: Photo- Newstrack

Kannauj News: कन्नौज जिले मे एक घर में पंखा लगाते समय छात्रा करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके के गांव बेहटा में कक्षा 3 की छात्रा घर में पंखा चलाने के लिए तार बोर्ड में लग रही थी। तभी करंट लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में छात्रा को परिजन छिबरामऊ में स्थित सौ सैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इलाके के गांव बेहटा निवासी सलोनी (10) पुत्री सुभाष शुक्रवार को देर शाम पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रही थी तभी करंट लगने से सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे परिजनों ने सलोनी को घर में बेहोश पड़ा पाया। सलोनी के छोटे भाइयों ने बताया कि पंखे का तार लगाने पर सलोनी नीचे गिर गई थी।

डॉक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया

परिजन सलोनी को कस्बे के निजी अस्पताल में बैठे एक डॉक्टर को दिखाया जहां उन्होंने गंभीर हालत बताते हुए बाहर दिखाने की सलाह दी तो परिजन सलोनी को सौ सैया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मां ललिता वा भाई सूरज(7) वा राज (04) एवम पिता का रो-रो के बुरा हाल है। वहीं मृतक के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। मृतिका सलोनी गांव के ही कन्या प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 3 की छात्रा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story