×

Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान पति ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक सिपाही गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला

Kannauj News: थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया के रहने वाले पूर्व प्रधान पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव ने दबंगों के साथ मिलकर घर पर कुर्की का नोटिस लगाने की गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Pankaj Srivastava
Published on: 25 Dec 2023 2:46 PM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 2:47 PM GMT)
Kannauj News
X

Kannauj News (सोशल मीडिया) 

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान पति के घर कुर्की की नोटिस चस्पा करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने सोमवार को हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग झोंक दी। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। गांव के आने जाने वाले सारे रास्तों को सील कर दिया है। फायरिंग को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी गांव से दो सो मीटर की दूरी तक किसी को जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

धरनी धीरपुर नगरिया गांव में हुई घटना

थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया के रहने वाले पूर्व प्रधान पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने के बाद उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। तभी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमले में सचिन राठी नाम के एक सिपाही के गोली लग गयी। गोली लगते ही सिपाही मौके पर गिर गया। जिसको आनन–फानन पुलिस की टीम छिबरामऊ के सो शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद सिपाही की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि मामला आलाधिकारियों तक पहुंचते ही मौके पर जिले भर से फोर्स भेजा गया है। जिससे गांव की घेराबंदी कर पुलिस मोर्चा संभाले हुई है। दबंगों की फायरिंग को देखते ही पुलिस ने गांव से 200 मीटर पहले ही मीडिया को रोक दिया हे। किसी को भी अंदर नही जाने की इजाजत है।

दबंग किस्म का है पूर्व प्रधान पति

ग्राम सभा धरना धीरपुर नगरिया की पूर्व प्रधान श्यामा देवी का परिवार दबंग किस्म का है। श्यामा देवी के पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर कई मामले पुलिस में दर्ज है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस को देखकर अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल को लगा कि पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची है। इसको देखते हुए उसने पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी गई। इस फायरिंग में इस सिपाही गंभीर से घायल हुआ है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story