TRENDING TAGS :
Kannauj News: प्रेम की एक अजब दास्तां, पत्नी के वियोग में पति ने भी त्यागे प्राण
Kannauj News: प्रेम की एक अजब दास्तां प्रकाश में आया है। जहां पत्नी के विरह वियोग में पति ने अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोग कहावतों को सिद्ध मान रहे हैं।
कन्नौज में पत्नी के वियोग में पति ने भी त्यागे प्राण (न्यूजट्रैक)
Kannauj News: किताबों में प्रेम की अजब-गजब कहानी तो आपने पढ़ी ही होगी। जिसमें हंस और हंसिनी का जोड़ा एक साथ रहता दिखाई देता है। जब एक हंस अपने प्राण त्याग देता है तो जोड़ा हंस भी वियोग में अपने प्राण पखेरू छोड़ देता है। ऐसी ही प्रेम की एक अजब दास्तां का मामला प्रकाश में आया है। जहां पत्नी के विरह वियोग में पति ने अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोग कहावतों को सिद्ध मान रहे हैं।
पत्नी के वियोग में पति ने त्यागे प्राण
कन्नौज जिले के चपुन्ना क्षेत्र में पत्नी की मौत के बाद पति ने भी विरह वियोग में अपने प्राण त्याग दिए। प्रेम की अजब गजब कहानी देखने को मिली। क्षेत्र के रसूलपुर राजपुर करना गांव निवासी राज बेटी उम्र 75 वर्ष की मौत बुधवार देर शाम को हुई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही मौत का समाचार पति बड़े लाल उम्र 80 वर्ष को मिला। तो वह पत्नी के विरह वियोग का सदमा बर्दाष्त नहीं कर सके और उनकी भी मौत हो गयी।
पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोग आपस में एक दूसरे से प्रेम को लेकर काफी तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं लोगों की मानें तो किताबों में पड़ी कहानी सिद्ध होती दिखाई दे रही हैं। जहां पशु पक्षी , जानवरों में भी प्रेम दिखाई देता है। हंस और हंसिनी का प्रेम एक दूसरे का माना जाता है। इन दोनों में से किसी एक की मौत के बाद दूसरा अपने प्रेम विरह में ही अपने प्राण त्याग देता है। बड़े लाल के चार बेटे और एक पुत्री है। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है।