TRENDING TAGS :
Kannauj News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिए बड़े बयान, कांग्रेस और सपा पर बोला जुबानी हमला
Kannauj News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मिल्कीपुर और दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि हम एक तरफा जीत रहे हैं। मिल्कीपुर में हम एक तरफ जीत रहे है, क्यों कि जनता जनार्दन का आर्शीवाद है मोदी जी के साथ योगी जी के साथ।
Jalshakti Minister Swatantra Dev Singh said BJP winning in Milkipur and Delhi election 2025 (Photo: Social Media)
Kannauj News: कन्नौज पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या के मिल्कीपुर और दिल्ली दोनों ही चुनाव में एक तरफ भाजपा ही जीत रही है। उन्होंने सपा शासन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा शासन में कांवड़ यात्रा और राम बारात पर प्रतिबंध रहता था। कांग्रेस पार्टी न राम को मानती है. न राम के अस्तित्व को मानती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हिन्दू और मुस्लिम के भेदभाव नहीं है। आइए जानते है क्या कुछ बोले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव को लेकर कहा एक तरफा जीत
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मिल्कीपुर और दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि एक तरफा हम जीत रहे है और मिल्कीपुर में हम एक तरफ जीत रहे है, क्यों कि जनता जनार्दन का आर्शीवाद है मोदी जी के साथ योगी जी के साथ।
सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
कुंभ हादसे को लेकर विपक्षी के सवाल आंकड़े छिपाए जाने पर उन्होंने कहा कि क्यों छिपाएंगे सपा तो बोलती ही है, आज भव्य दिब्य कुंभ और सपा कांग्रेस यह आज से नही आजादी के बाद से और आज तक जब से सपा बनी और कांग्रेस जब से बनी। तब से भारतमाता का नारा लगाने वालो के खिलाफ बंदे मातरम बोलने वालों के खिलाफ हमेशा ऐसे राष्ट्रभक्त सरदार पटेल से लेकर बाबा भीमराव अम्बेडकर देश के और अटल बिहारी वाजपेई और नरेन्द्र मोदी हमेशा कांग्रेस ऊल जुलूल बात करती रहती है हमेशा, न राम को मानती है, राम के अस्तित्व को नही मानती है, सभी को नकारा। आज देश के अंदर और राज्य के अंदर आप देखते थे, काॅंवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, राम बारात पर प्रतिबंध, सपा शासन में आप देखते थे। आज वही काॅंवड़ यात्रा, दीप दीवाली दीपोत्सव पर, सरकारी हेलीकाॅप्टर से पुष्पों की वर्षा होती है, काॅंवड़ यात्रियों पर राज्य का सीएम योगी जी नीचे उतरकर पुष्प् की वर्षा करते है।
बोले सभी को आत्मनिर्भर बनाना है
उन्होंने कहा कि आज राज्य मेरा खुशहाल। मै ईद-बकरीद पर भी 24घंटा लाइट देते है और नवरात्र में भी लाइट देते है। सपा शासन में तो ईद-बकरीद को 24 घंटा लाइट मिल जाता था लेकिन नवरात्र में 2 घंटे लाइट मिलती थी आज मै भेदभाव नही करता। 400 पक्का मकान हिंदूओं को भी देते है तो मुसलमानों को भी पक्का मकान, आज 300 तीन करोड़ पक्का मकान बने है देश के अंदर और सभी गरीबों का पक्का मकान बनाना उसमें हिंदू-मुसलमान नही देखते, सभी का पक्का मकान बनाना, सभी को नल का कनेक्शन देना है। सभी को आत्मनिर्भर बनाना है। सभी को किसान सम्मान निधि देना है। सभी को पक्का मकान, सभी बच्चों को जूता-मोजा और कपड़ा भेंट करना है और सभी गरीब बेटियों को शादी करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है, प्रधानमंत्री की है।
मोदी का सपना 27 तक सभी के घर में पहुंचेगा पानी
जल जीवन मिशन में आज मोदी जी का सपना है कि प्रत्येक गरीब के घर तक पानी पहुंचे और यह योजना हम लोग घर तक पहुंचा रहे है। आज सभी परिवारों तक पानी पहुंच रहा है। अब यह 27 तक सभी घर जो घर में नही पहुंचा है पानी, तो सभी घरों में सुबह शाम पानी मिलना शुरू हो जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर बोले आज 12 बजे रात को बेटी अपनी माॅं के साथ शादी समारोह से घर आ-जा सकती है
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देखिए क्या वह बोलते है क्या नही बोलते है। आप लोग अच्छी तरह जानते है। आप 17 में उनका राज्य आपने देखा है। ऐसी ऐसी सड़कें थी कि 12 दिन में विभिन्न लोग नही निकलते थे, और आज मै गारंटी से कह सकता हॅूं कि योगी जी के शासन में 12 बजे दिन छोड़िए 12 बजे रात को बेटी अपनी माॅं के साथ शादी समारोह से घर आ जा सकती है यह स्थिति नियमित किया है। पूरा देश आज लंदन से लेकर प्रयागराज और काश में लंदन पूरा विदेश से लोग आ रहे है अपने को सुरक्षित महसूस करते है और यहां घूम रहे है और पर्यटक के रूप में घूम रहे है।