×

Kannauj News: फाँसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kannauj News: जिले में एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Pankaj Srivastava
Published on: 26 Oct 2023 6:27 PM IST (Updated on: 26 Oct 2023 6:28 PM IST)
Kannauj News
X

कन्नौज में विवाहिता की हत्या (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: जिले में एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न के चलते मारपीट कर शव फाँसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। हंगामा के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ससुरालीजन विवाहिता से करते थे मारपीट

जनपद औरैया के थाना साहयल के गांव पूर्वा रमई निवासी जितेंद्र पुत्र महेंद्र कठेरिया ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 6 दिसंबर 2021 को मैंने अपनी बहन पिंकी देवी उम्र लगभग 24 वर्ष की शादी जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव टडारायपुर निवासी रमेश चंद के पुत्र नीलेश के साथ समर्थ हिसाब दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद से ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और विवाहिता से आए दिन मारपीट करने लगे जिसकी सूचना पिंकी ने पिता को दी थी।


इस पर ससुराली जनों को समझाने का काफी प्रयास किया परंतु वह नहीं मानें और 25 अक्टूबर को पति नीलेश, ससुर रमेश चंद, सास सुम्भा देवी, ननद आरती, जेठ उमेश चंद्र और जेठानी नीलम सभी ससुरालियों ने एक राय होकर पिंकी के साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी विवाहिता के मायकेवालों को दी। जब तक मायके पक्ष के लोग पिंकी के ससुराल पहुंचे तब सभी ससुरालीजन घर से फरार हो गये थे।

वहीं पिंकी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान थे। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काटा और गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा व नादेमऊ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतका के भाई जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story