×

Kannauj: DM की पाठशाला में पहुंची छात्राएं, 'झिझक तोड़ की हक की बात',...हार ना मानने की मिली सलाह 

Kannauj News: इस कार्यक्रम की थीम 'झिझक तोड़ो, करें अपने हक की बात' थी। इसी विषय पर छात्राओं से बात की गई। उनसे उनके मन की बात जानी गई।

Pankaj Srivastava
Published on: 8 Nov 2023 8:51 AM GMT
Kannauj News:
X

DM की पाठशाला में पहुंची छात्राएं (Social media)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज में छात्राओ को निडर और निर्भीक होकर आगे बढ़ाने के लिए उनको प्रेरित करने के लिए 'हक़ की बात, जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राओं ने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला (Kannauj DM Shubhrant Shukla) और कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद से अपने हक की बात की। उन्होंने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी और एसपी से साझा किया। दोनों अधिकारियों से छात्राओं को अच्छे-अच्छे सुझाव मिले। उनसे किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने और लड़ कर आगे बढ़ने की सलाह भी मिली।

'झिझक तोड़ो, करें अपने हक की बात'

महिला संबंधित अपराधों पर नियंत्रण लगाने और महिलाओं को अपराधों से लड़ने की प्रेरणा देने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके आने वाले जीवन को अच्छा बनाने के लिए हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम 'झिझक तोड़ो, करें अपने हक की बात' थी। इसी विषय पर छात्राओं से बात की गई। उनसे उनके मन की बात जानी गई।

छात्राओं ने डीएम-एसपी से किये सवाल

कार्यक्रम में जिले के दो सबसे बड़े अधिकारियों को अपने साथ देख कर छात्राएं बहुत सरल सहज दिखाई दी। छात्रों ने खुलकर डीएम और एसपी से मन की बात कही। एक छात्रा ने बोला कि, उसको पढ़ने-लिखने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक छात्रा ने कहा कि, रास्ते में चलते हुए उन्हें मनचलों द्वारा छींटाकशी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने उन्हें किसी भी परिस्थितियों में हार ना मानने और अपने लक्ष्य पर अडिग रहने का गुरु मंत्र दिया। परिस्थितियों से लड़ने को भी प्रेरित किया। वहीं, एसपी ने छात्राओं से बात करते हुए कहा कि किसी भी समस्या में वह डटकर सामना करें और मित्र पुलिस का साथ लें।

क्या बोले डीएम-एसपी?

जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि हक की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को यह बताया गया कि वह इस बदलते दौर में बिना किसी डर के बिना किसी दबाव के अपने हक की बात कर सकती हैं। और अपना गोल बनाकर किसी भी परिस्थिति में अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। वहीं एसपी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं छात्रों को बहुत लाभ मिलता है। वह सीधे हम लोगों से अपनी समस्या बता सकती हैं। और हम लोग उसका समाधान जल्द से जल्द कर देते हैं ऐसे में हम लोगों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके हक की बात खुद करने की हिम्मत दी है। और उनको आगे आने के लिए प्रेरित किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story