×

Kannauj News: पुलिस ने पंचायत घर मे चौपाल लगाकर महिलाओं किया जागरूक

Kannauj News: बच्चियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/ 181/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन नंबर 1098, व 112 नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपना निजी नंबर भी नोट कराया गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 12 Oct 2023 3:29 PM IST
Kannauj Police made women aware by setting up a chaupal
X

Kannauj Police made women aware by setting up a chaupal

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर सौरिख थाना पुलिस ने पंचायत घर मे चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते कई महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर स्थित ग्रामपंचायत में शक्ति दीदी महिला कांस्टेबल 157 अर्चना तथा महिला कांस्टेबल 1138 कल्पना द्वारा अपने बीट क्षेत्र में जाकर सभी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। बच्चियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/ 181/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन नंबर 1098, व 112 नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपना निजी नंबर भी नोट कराया गया। यदि कोई परेशान करता है।तो इन नम्बरो का प्रयोग कर सूचना दे आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस की इस मुहिम से महिला अपराध पर लग रहा अंकुश

एक निजी स्कूल की अध्यापक मेघना पांडेय ने बताया कि महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देकर महिला अपराध पर अंकुश लगाने का काम पुलिस बेहतर तरीके से कर रही है। जिले भर में स्कूलों में जाकर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए उन्हें अपराध से कैसे निपटा जाए इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

पीड़ितों को मिल रहा हेल्पलाइन नम्बर का लाभ

महिला सशक्तिकरण के तहत पुलिस गांव-गांव और शहर-शहर हेल्पलाइन नम्बर के बारे में लोगो को जानकारी देते हए जागरूक कर रही है। जिससे पुलिस के इस अभियान का असर भी लोगों के बीच दिखाई दे रहा है। शहर की एक समाज सेवी संस्थान के संचालक मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है जिससे महिलाएं अब अपने आप को महफूज महसूस करती है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story