Kannauj News: विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Kannauj News: विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव निवासी फूल सिंह की शादी सुनीता से करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी।

Pankaj Srivastava
Published on: 1 July 2024 2:16 PM GMT
Kannauj News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Kannauj News: कन्नौज जिले में घर के अंदर कमरे में विवाहिता युवती द्वारा फांसी लगाने की घटना से परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव निवासी फूल सिंह की शादी सुनीता से करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद फूल सिंह के चार बच्चे जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के भी हैं। घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है, कि फूल सिंह हंसेरन ब्लॉक के कठेला गांव में रहते थे। यहां इनके मामा का आना जाना था, जो औरैया जिले के मेनजाल दिवियापुर के रहने वाले हैं। रिश्तेदारी होने के कारण मामा की लड़की से फूल सिंह की अक्सर मुलाकात और पारिवारिक रिश्ता होने के चलते मुलाकात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज शादी कर ली।

फूल सिंह की बहन रेशमा तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव में कश्मीर से ब्याही है, इस कारण दोनों का यहां भी अक्सर आना जाना रहता था। इसी दौरान फूल सिंह ने यहीं मकान लेकर पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ रहने लगा था। पता चला है, कि यहां गांव में परिवार में दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के राजाराम का कहना था, कि फूलसिंह शराब पीकर आये दिन झगड़ा करता था, कई बार पंचायत भी हुई लेकिन इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे। विगत दिन भी दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अपने बहनोई के गांव में रह रही सुनीता ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

सुनीता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकने की घटना जैसे ही मायके पक्ष और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा गांव के ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। युवती के परिजन सुनीता की हत्या करने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना से कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतिका के शव पर परिवार के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। पूरी घटना का सच क्या है, ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story