×

Kannauj News: अपने विभाग में भी भ्रष्टाचार नहीं करेंगे बर्दास्त: असीम अरुण

Kannauj News: कन्नौज पहुंचने पर मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 400 पार की माला में कन्नौज का भी मोती चमकाने की बात कही।

Pankaj Srivastava
Published on: 13 April 2024 5:13 PM GMT
मीडिया से बात करते मंत्री असीम अरुण।
X

मीडिया से बात करते मंत्री असीम अरुण। (Pic: Newstrack)

Kannauj News: पुलिस अधिकारी से मंत्री बने शनिवार देर शाम राज्यमंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे‚ जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर सरकार के सबका साथ और सबका विकास के मुद्दे को लेकर इस लोकसभा चुनाव में 400 पार की माला में कन्नौज का भी मोती चमकाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने की बात कही। उनका कहना है कि अभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है‚ अभी यह कार्यवाही और आगे बढ़ेगी जो तहसील‚ थाने और हमारे विभागों में भी अगर भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने की कोशिश कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

रिकार्ड मतों से जीतेगा कन्नौज लोकसभा भाजपा प्रत्याशी

असीम अरुण ने कहा कि मोदी जी की और कन्नौज की बात करें तो सुब्रत पाठक को भारतीय जनता पार्टी के समस्त संगठन के प्रयास के कारण जनता का अपार प्रेम मिल रहा है। हम लोग गांव–गांव जाकर यह देख रहे हैं कि विकास की वजह से और आज कन्नौज में देखें तो कोई विरोधी है ही नहीं। बसपा का उम्मीदवार दो–दो बार बदल चुका है और इसके अलावा कोई आया ही नहीं‚ सपा से कोई आया ही नहीं। ऐसी परिस्थितियों में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। हमारा प्रयत्न यह है कि रिकार्ड वोटों के साथ कन्नौज में सुब्रत पाठक की जीत हो और दिल्ली में जो मोदी के गले 400 पार की माला होगी उसमें कन्नौज का जो बुनका होगा वह तेज चमक के साथ होना चाहिए। उसमें हम उसमें सफल भी होंगे क्योंकि पिछले चुनाव के आंकड़े देखते हैं‚ समीकरण देखते हैं तो लगातार भारतीय जनता पार्टी का वोट बेस समर्थन बढ़ रहा है और इस बार यह समर्थन और ज्यादा बढ़ेगा। हमारे विकास कार्यों की वजह से‚ और साथ – साथ कोई भी धर्म हो‚ सम्प्रदाय हो‚ सबका साथ और सबका विकास हम लोगों ने करने की कोशिश की है।


भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बढ़ेगी कार्रवाई

अखिलेश यादव के बयान कि अगर भाजपा 400 पार का नारा दे रही है तो मुख्यमंत्रियों को जेल क्यों भेज रही है‚ इसके जवाब पर बोले राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार के आरोपी है‚ उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही हो रही है। अगर मुख्यमंत्री की बात करें तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी द्वारा लेकिन उनको बेल देना या न देना यह न्यायालय का निर्णय है। न्यायालय ने आदेश किया कि इनको जेल मे रखो‚ हाईकोर्ट गये‚ हाईकोर्ट ने भी कहा कि इनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं‚ इनकी बेल नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट वह जा सकते हैं‚ सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय देगा। 2014 में मोदी जी को जब हमलोगों ने चुना था तो इस बात पर चुना था कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। आज जब भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही हो रही है‚ तो यह भृष्टाचारी‚ ये परिवारवादी यह तो रोएंगे‚ लेकिन आम जनता क्या इस भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह जो कार्यवाही हो रही है इससे क्या नाराज है। आम जनता बहुत खुश है‚ आम जनता तो चाहती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ‚ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और कार्यवाही हो और यह कार्यवाही और आगे बढ़ेगी। केवल मुख्यमंत्री स्तर पर नहीं‚ थाने में‚ तहसील पर‚ मेरे विभाग की बात करें तो समाज कल्याण में कहीं पर कोई भ्रष्टाचारी है‚ जो भ्रष्टाचार करने का प्रयास कर रहा है‚ तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। यह हमारा वादा है जो मोदी जी की गारंटी है।

सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने नो दंगा‚ सब चंगा। इस पर राज्य मंत्री असीम अरुण बोले कि बिल्कुल सही‚ लेकिन यह सब ऐसे ही नहीं हुआ। इसमें बड़ी मेहनत हुई है‚ योगी जी ने लगातार हर त्योहार‚ हर अवसर पर कानून व्यवस्था को चुस्त–दुरूस्त रखने के लिए अपने हाथ में लगाम स्वयं रखी। पुलिस को हमारे मिनिस्टर को लगातार सक्रिय किया और उसका परिणाम यह है कि आज हमारे त्योहार कोई चिंता का विषय नहीं होते है। उसका भाव होता है, उस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ या गम का त्योहार होता है तो भाव के साथ मनाते हैं और सब कुछ बड़ी आसानी से हो जाता है। वाकई में सब कुछ चंगा है‚ लेकिन जो दंगा हो रहा होता, जो सवालिया सरकार दंगा कराती थी‚ एक के बाद एक दंगे खत्म ही नही होते थे‚ तो उसी का परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में कोई उद्योग ही नहीं लगाना चाहता था। कोई काम नहीं करना चाहता था। हमारे बच्चे नहीं पढ़ना चाहते थे। यूपी से जाते थे दिल्ली और बम्बई में पढ़ने। आज हमारे विश्वविद्यालय की रैंक कितनी अच्छी हो गई है। आज हमारे बच्चे बाहर पढ़ने के लिए जाने की जरूरत ही नहीं रही। अन्य प्रदेशों के बच्चे आ रहे हैं। वाकई में जब दंगा नहीं होता तो सब कुछ चंगा होता ही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story