Kannauj News : मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश

Kannauj News : सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बात कर उपचार के बारे में जानकारी हासिल की।

Pankaj Srivastava
Published on: 18 July 2024 5:16 PM GMT
Kannauj News : मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश
X

Kannauj News : सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बात कर उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। असीम अरुण ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश सीएमएस को दिया।

बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाएं

निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई है, जिसका परिणाम है कि मरीजों की संख्या लगातार सरकारी अस्पतालों में बढ़ रही है। व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए इस वर्ष विधायक निधि से 2.50 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को सरकार आउट सोर्सिंग के माध्यम से पूरा कर रही है।

आरोग्य मंदिर में मिल रहा उपचार

नागरिकों को उनके घर के पास बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं, जो क्लीनिक के रूप में कार्य कर रहे हैं। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के सभी वर्ग को सुलभ व सस्ता उपचार उपलब्ध करवाने के लिए दृढसंकल्पित है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story