×

Kannauj News: राज्य स्तरीय युवा संसद में कन्नौज की नंदिनी दुबे को मिला दूसरा स्थान

Kannauj News: राजकीय महिला महाविद्यालय कन्नौज की बी. ए. प्रथम वर्ष की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्रा नंदिनी दुबे ने नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया

Pankaj Srivastava
Published on: 2 March 2024 6:29 AM GMT
Kannauj News
X

Nandini Dubey (Newstrack)

Kannauj News: नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में राजकीय महिला महाविद्यालय की बी. ए. प्रथम वर्ष की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्रा नंदिनी दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं, चौथे स्थान पर कन्नौज की युगी कटियार रहीं। इससे छात्रा के परिजनों के साथ-साथ जनपद के लोगों में भी ख़ुशी देखने को मिल रही है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शक्ति सिंह सचान ने दोनों ही छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि, ऐसे ही भविष्य में निरंतर अपने कार्य पथ पर डटे रहें।

आपको बताते चलें कि राजकीय महिला महाविद्यालय कन्नौज की बी. ए. प्रथम वर्ष की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्रा नंदिनी दुबे ने नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्हें सभी लोग बधाई दे रहे है। कन्नौज के नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि बीते माह 15 फरवरी को जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया था, जिसमे कन्नौज से युगी कटियार और नंदिनी दुबे द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में सभी जिलों के जिला स्तरीय युवा संसद के प्रथम दो विजेताओं ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता दो दिन चली। जिसके बाद प्रतियोगिता का परिणाम की घोषणा द्वितीय दिवस को देर शाम में गई।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य स्तरीय युवा संसद में 150 प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर विचार रखे। नंदिनी दुबे द्वारा विकसित भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए। राजकीय महिला महाविद्यालय, कन्नौज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रीतू सिंह ने दोनों ही छात्राओं की उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story