Kannauj News: तिरंगा यात्रा में सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जज्बा, युवाओं का उमड़ा सैलाब

Kannauj News: तिर्वा नगर में तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। वहीं विद्यालयों की प्रभातफेरियों में मौजूद बच्चे तिरंगा लिये जोश में उफान मार रहे थे। भारत माता के जयघोष के साथ सड़कों पर तिरंगा और सिर्फ तिरंगे के ही रंग नजर आ रहे थे।

Pankaj Srivastava
Published on: 15 Aug 2024 1:58 PM GMT
Kannauj News
X

Kannauj News (Pic: Newstrack)

Kannauj News: देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तिर्वा नगर में तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। वहीं विद्यालयों की प्रभातफेरियों में मौजूद बच्चे तिरंगा लिये जोश में उफान मार रहे थे। भारत माता के जयघोष के साथ सड़कों पर तिरंगा और सिर्फ तिरंगे के ही रंग नजर आ रहे थे। आजादी की इस बेला पर तिर्वा नगर में तिरंगा यात्रा की शुरुआत डी एन कॉलेज के निकट से अनुराधा राजपूत और जगदीश नारायण सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुई। यात्रा मुख्य सड़क मार्ग तिर्वाखास से शुरू होकर गांधी चौक चौराहा से होते हुये बेला इंदरगढ़ तिराहे पर राना अवंतीबाई चौक पर पहुंच कर पूरी हुई। यहां युवाओं ने झंडारोहण किया।

यात्रा में डीजे की धुनों और देशभक्ति गीतों पर युवाओं का सैलाब जोश से नाचते गाते हुये आगे बढ़ता चला जा रहा था। यात्रा में नीतेश राजपूत, सत्या राजपूत, अरुण कुमार, अभय यादव, रिंकी गौतम, चंदन कुशवाहा, सहित बडी संख्या में युवाओं का हुजूम नजर आ रहा था। तिर्वा नगर के गांधी चौक चौराहे, दीनदयाल चौक,पर भी झंडा फहराया गया। तिर्वा नगर के शिक्षण संस्थानो आर एस पब्लिक इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, महेंद्र नीलम कॉलेज, मालती देवि कॉलेज, गौतम बुद्ध कॉलेज, महाराणा प्रताप कॉलेज, ए के रहमानियां कॉलेज, दीनानाथ कॉलेज,प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर सहित विभिन्न कॉलेजों से लेकर नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक, कोतवाली, आदि प्रमुख स्थानों पर झंडा फहराया गया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण किया गया। मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story