×

Kannauj News: बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Kannauj News: लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर मेें बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं।

Pankaj Srivastava
Published on: 14 Feb 2024 6:39 PM IST
Kannauj News
X

Kannauj News (Pic:Newstrack)

Kannauj News: कन्नौज जिले में चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं वहीं दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है।

आरोपी ने महिला से किया था लूटपाट

छिबरामऊ में आज दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के साथ हुई बदमाशों की इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कर दिया है। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। आपको बताते चलें इन्हीं बदमाशों ने सौरिख में मंदिर के बाहर महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी। छिबरामऊ क्षेत्र के कसवा सिकंदरपुर रोड पर एक नई घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर कसवा सिकंदरपुर मार्ग पर, पहले से ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने के बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाश भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस की टीम पर ही फयरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाही के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।



Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story