TRENDING TAGS :
kannauj News: दो हजार ससत्तर स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
kannauj News: होली पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी 13-14 मार्च को होलिका दहन और रंगोत्सव का कार्यक्रम है उसके तहत जनपद में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है।
दो हजार 77 स्थानों पर होगा होलिका दहन (photo: social media )
kannauj News: कन्नौज जिले में होली के त्यौहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था अभी से चाक चौबंद करने के लिए पीस कमेटी की बैठक करने में जुट गई है। इसके साथ ही, फ्लैग मार्च भी करते हुए लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे है। जनपद में दो हजार ससत्तर स्थानों पर होलिका दहन होता है। उसमें सभी होलिका दहन स्थानों को विजिट करने के लिए सभी थाना पुलिस को बताया गया है। जो होलिका की समिति बनाई गई है उनको सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दे दी गयी है। जो लोग होलिका दहन या रंगोत्सव के दिन स्टंटबाजी करते है, ओवर स्पीटिंक करते है, शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के होंगे पूरे पुख्ता इंतजाम
होली पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी 13-14 मार्च को होलिका दहन और रंगोत्सव का कार्यक्रम है उसके तहत जनपद में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है। जो थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें हो रही है। होलिका दहन से संबंधित जो कमेटियां है, उनसे अलग से वार्ता किया जा रहा है, संवाद किया जा रहा है। साथ ही जो त्योहार रजिस्टर होते है उनको देखा जा रहा है और सभी को यह बताया गया है कि परंपरा से हट करके कोई कार्यक्रम नही होंगे। जनपद स्तर पर भी इन लोगों से एक मीटिंग की गई है, जिसमें सभी सभ्रान्त लोग जो इससे संबंधित लोग है उनके साथ संवाद किया गया है। उस दिन के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी, जिसमें थाना स्तर के अतिरिक्त जनपद स्तर पर भी विभागीय और जो हमारी पीआरवी की गाड़ियां है बेहतर तरीके से उनको लगाया जाएगा। तो शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे पुख्ता इंतजाम पुलिस के किए जा रहे है।
दो हजार 77 स्थानों पर होगा होलिका दहन
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार बताया कि जनपद में दो हजार ससत्तर स्थानों पर होलिका दहन होता है। उसमें सभी होलिका दहन स्थानों को विजिट करने के लिए सभी को बताया गया है। कोई अभी तक इस तरह का कोई विवाद नही है, लेकिन प्रशासनिक तौर पर वहाॅं पर जो हमारे ग्राम चौकीदार है और जो होलिका की समिति बनाई गई है उनको सुरक्षा के संबंध में और कहीं पर भी कोई किसी तरह की बात आती है उसके संबंध में संबंधित थाने को अवगत कराने के संबंध में सभी से संवाद किया गया है, उनको निर्देशित किया गया है।
होली त्यौहार पर हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जो भी होलिका दहन या रंगोत्सव के दिन स्टंटबाजी करते है, ओवर स्पीटिंक करते है, शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। हमारी ट्रेफिक पुलिस भी रहेगी। उसमें प्रभारी कार्यवाही की जाएगी। चालान किया जाएगा।