TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kannauj News : अजगर का आतंक, नीलगाय के बच्चे को निगला जिंदा, गांव में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक दस फुट के अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को मुंह में पकड़कर निगलने की कोशिश की। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Pankaj Srivastava
Published on: 26 Sep 2024 12:53 PM GMT
Kannauj News : अजगर का आतंक, नीलगाय के बच्चे को निगला जिंदा, गांव में फैली दहशत
X

गांव में अजगर का आतंक (newstrack)

Kannauj News: बीते कुछ दिनों से जहां कन्नौज में जंगली जानवरों का जानलेवा हमला होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं जिले के एक गांव में एक अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक अजगर अपने शिकार के समय नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। यह घटना देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छुड़ दिया।

जानवरों के हमले से दहशत में ग्रामीण

मामला ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सिसैयनपुर्वा गांव का है, जहां गुरुवार को एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था, देखते-देखते अजगर ने अपने अंदर पूरा बच्चा निगल लिया, जिसके कुछ देर बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगलकर बाहर निकालना शुरू किया। यह नजारा देख वहां मौजूद ग्रामीण दहशत में हैं। कुछ ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और विशालकाय अजगर को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। वन विभाग की टीम के अलावा पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई।


जानकारी के बाद विभागीय टीम के दो वनकर्मी और पुलिस मौके पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने किसी प्रकार अजगर को रस्सी की सहायता से बांधकर परेशान करना शुरू किया तो अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बाहर निकाल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया और उसके बाद जंगल में छोड़ दिया।

10 फीट लंबा अजगर का हुआ रेस्क्यू

प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि लगातार जगंली जानवरो से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। यहां तो मामला अजगर का था इसके पहले जो मामले थे वह सियार के थे। अजगर सामान्य पैथन जाति का था यह लगभग 10 फ़ीट का लंबा अजगर था। जब कोई ऐसी सूचना मिलती है तो हमारा विभाग का स्टाफ वहां पर पहुंचता है। वह इस प्रकार से रेस्क्यू करता है कि न तो वन्य जीव को हानि हो और न तो स्थानीय लोगों को हानि हो तो उनको वहां पर अजगर को पकड़वा कर आसपास के जंगलो में छुड़वा दिया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story