×

Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराई वोल्वो बस, एक दर्जन से अधिक सवारी गंभीर रूप से घायल

Kannauj News: सौरिख एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाते समय थाना क्षेत्र के किमी.149 पर ओवरटेक के समय आगे चल रहे वाहन से वोल्वो बस टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक सावरिया घायल हो गई।

Pankaj Srivastava
Published on: 12 Feb 2024 3:05 AM GMT
Kannauj News
X

Kannauj Road Accident (Newstrack)

Kannauj News: कन्नौज जिले में रविवार देेर रात आगे चल रहे वाहन से सवारियों से भरी वोल्वो बस टकरा गई, हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना से सवारियों में भगदड़ मच गई, इसके बाद घायल सवारियों को यूपीडा एम्बुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ये हादसा दिल्ली से बिहार जाते समय सौरिख एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक सौरिख एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाते समय थाना क्षेत्र के किमी.149 पर ओवरटेक के समय आगे चल रहे वाहन से वोल्वो बस टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक सावरिया घायल हो गई। घटना से सवारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस में सभी घायल सवारियों का उपचार कराया गया।


बिहार के दरभंगा जिला के थाना रियान के फुलकाई गांव निवासी चालक दीपक मिश्रा साथी चालक राजाराम के साथ शनिवार की रात वोल्वो बस में सौ सवारियां लेकर दिल्ली से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से बिहार जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के किमी. 149 पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बस वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक दीपक, राजाराम, समेत बिहार के मधुबनी निवासी तेज प्रताप पुत्र राजवेद समेत एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी एवं यूपीडा एंबुलेंस ने घायल सवारियों का उपचार कराते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर खड़ा कराते हुए सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। घायल हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story