TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kannauj News: सड़कों पर उतरे लोग, पानी और बिजली की समस्या पर सपाइयों का प्रदर्शन

Kannauj News: कन्नौज जिला मुख्यालय पर पानी और बिजली की समस्या को लेकर सपाइयों ने ग्रामीणों के हुजूम के साथ किया नारेबाजी और प्रदर्शन।

Pankaj Srivastava
Published on: 20 Jun 2024 10:56 AM GMT
People took to the streets, SP workers demonstrated on the problem of water and electricity
X

सड़कों पर उतरे लोग, पानी और बिजली की समस्या पर सपाइयों का प्रदर्शन: Photo- Newstrack

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में गुरुवार को जिले के सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये। मुख्यालय पर सिंचाई विभाग और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए "बिजली पानी दे ना सके वो सरकार बदलनी है" के नारों के साथ सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई और ग्रामीणों का हुजूम नजर आया।

सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे सपाइयों का कहना था कि ईशन बड़ी और बंबों में पानी नहीं आ रहा है। फसलें सूख रही हैं, बडी संख्या में जानवर, पशु, पक्षी मर गये और मर रहे हैं। सिंचाई विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। पर्यावरण नष्ट हो रहा है, पर्यावरण के संतुलन बिगड़ने से आज गर्मी का सितम मौत बन गया है। वन विभाग, सिंचाई विभाग इसके लिये जिम्मेदार है। पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं, जीव जंतुओं का शिकार हो रहा है, पानी के अभाव में सब कुछ तहस नहस हो रहा है।

शिकायत सुनाने वाला कोई नहीं मिलता

शिकायत करने के लिए विभाग में कोई मिलता नहीं, क्षेत्र में हैं कहकर टाल दिया जाता है। बिजली की समस्या से जिले में अव्यवस्था हो चुकी है। करोड़ों का बजट आने के बाद भी जिले के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन दिनों में समस्या हल नहीं होती है तो विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा। सपाईयों ने विभाग पर भ्रष्ट और लापरवाह होने का आरोप भी लगाया।


सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, काली नदी में पानी है लेकिन ईशन नदी में नहीं। अधिकारी कहते हैं कि जहां पानी है वहां से राजस्व मिलता है। इसका मतलब जहां पैसा नहीं मिलेगा वहां के लोग और जानवर मर जाएंगे क्या। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाते हुए नबाब सिंह ने कहा कि केवल बड़ी-बडी बातें करते हैं, समस्या के लिये आवाज उठाने और लड़ने वाला कोई नहीं है।

सपाईयों ने बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी

सपाईयों का कहना है कि किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, कम से कम जीव जंतुओं को तो बचाया जाना चाहिए। लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। सपाईयों ने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन समस्याओं का त्वरित निदान कराये। अन्यथा जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मकरंद सिंह, रानू सक्सेना, रोहित कुमार, उदयवीर, मनोज कठेरिया, रामचंद्र कश्यप, आदि रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story