×

Loksabha Chunav 2024: "प्रधानों से पैसा वसूल कर भाजपा ने चलाई विकसित भारत यात्रा" अखिलेश यादव

Kannauj News: अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। बीजेपी ने कन्नौज के विकास को रोका है। सुगंध के शहर को सांसद के करतूत के नाम से जाना जा रहा है।

Pankaj Srivastava
Published on: 2 April 2024 2:53 PM GMT
Kannauj News
X

मीडिया को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Pic:Newstrack)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीडीए को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। बीजेपी ने कन्नौज के विकास को रोका है। सुगंध के शहर को सांसद के करतूत के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि अभी चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। अच्छे दिन आने दो नवरात्रि के दिन सब जान जाएंगे कि चेहरा कौन है।

भाजपा की कन्नौज से जब्त होगी जमानत

अखिलेश यादव ने कहा कि तालग्राम मुझे याद है, जब मैं राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने जा रहा था। उसी के आस-पास की घटना है। तालग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मिल कर और कुछ पैसे दे कर दंगा कराने की कोशिश की। पुलिस ने उस समय मुस्तैदी से काम किया और उसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही जेल जाना पड़ा। अभी कुछ दिन पहले लोधी समाज को अपमानित किया गया। उन्होने कहा कि समाज को तो हम पैसा देकर खरीद लेते है। यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र हैं सोचिए। भगवान बुद्ध की मूर्ति लग गयी थी। उस मूर्ति को हटा दिया गया। वीरांगना आवंतीबाई लोधी समाज की प्रेरणा थी, जिन्होंने अपना जीवन संघर्षों में लगा दिया। उनकी प्रतिमा लग गयी थी उसे भी हटवा दिया। यह केवल वोट के लिए राजनीति करते है। किसी व्यक्ति को किसी महापुरुष को किसी भगवान को यह सम्मान नहीं दे सकते और कन्नौज का विकास इन्होंने रोक दिया है। अगर इन्होंने कन्नौज का विकास रोका है तो कन्नौज की जनता इन्हें लोकसभा में जाने से रोक देगी। लाखों वोटों से हराकर इनकी जमानत जब्त कराने का काम कन्नौज की जनता करेगी।

जान-बूझ कर अरबिंद केजरीवाल को भेजा जेल

इस बार चुनाव चंदा वसूली के खिलाफ होना जा रहा है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दबाव बना करके जो चंदा वसूला है उसके खिलाफ मतदान होने जा रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरन उन्हें झूंठा फंसाया गया है। जिस तरह से मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को झूंठा फंसाया गया, जिस तरह से विधायक इरफान को झूंठा फसाया गया, इसके खिलाफ मतदान होने जा रहा है और जिस तरीके से गाड़ी पलटा कर इनकाउंटर दिखाने का काम किया। उसके खिलाफ मतदान होने जा रहा है। जिस तरह से जेल में हत्याएं हो रही है। जिस तरह से थानों में पीट-पीटकर हत्याएं हो रही है। जिस तरह से इलाज न मिलने पर अस्पतालों में जानें जा रही है। उन सबका हिसाब-किताब जनता लेगी।

उन्होनें कहा कि यह शहर वह क्षेत्र है, जहाॅं एक नौजवान ने अपनी डिग्री जला दी और कहा कि ऐसी डिग्री से क्या फायदा जो हमें नौकरी न दें सके। अपने पिता को, माॅं-बाप को चिट्ठी लिख कर गया। बहन की शादी को कह कर गया और माफी मांगते चला गया। क्या यह सरकार ऐसा विश्व गुरु बनाना चाहती है भारत को। सोचिए विकसित भारत यात्रा चलाई प्रधानों से पैसा वसूल करके। सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी ने और उसका ध्यान हटाने के लिए यह जान-बूझ कर अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया क्योकि यह इलेक्ट्रॉल बोर्ड पर बहस नही करना चाहते है। इलेक्ट्रॉल बोर्ड ने इनका बैंड बजा दिया है और जिस तरह की चंदा की खबरें आ रही है उससे दुनियां में भारत की थू-थू हो रही है।

कन्नौज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा पर बोले अखिलेश

कन्नौज लोकसभा की सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी दिखाई नहीं दे रहा आपको, दिन अच्छे आने दो, नवरात्रि के दिन, सब जानकारी होगी आपको और हमारे कार्यकर्ता जिसको चाहेंगे। वह चेहरा होगा। इस बार रिकार्ड मतों से कन्नौज में जीत होने जा रही है। मीडिया के पूछने पर कि आप लड़ेंगे क्या तो बोले मैं क्या बताऊं कितनों की आई साइड चेक करूं। क्यों संसपेंस रखा है भाई हर काम अच्छे दिनों में होना चाहिए। यह पत्रकार सब जानते है कि बीजेपी हारने वाली है इसीलिए सवाल हम लोगों से पूछ रहे है।

लोकसभा में समाजवादी की रणनीति पर बोले अखिलेश

मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और इस देश का न्यायालय धीमें-धीमें सभी को जेल से बाहर कर देगा और जीत आखिर में सत्य की होगी। यह जो दुर्व्यवहार का भ्रम ब्रह्माण्ड का रिकार्ड बनाया भारतीय जनता पार्टी ने, इसका जवाब जनता देने जा रही इस बार।

मुख्यमंत्री खुद अपने मुकदमे वापस लिये

जो मुख्यमंत्री अपने मुकदमें वापस लेता हो, उससे बड़ा कौन हो सकता है। जो मुख्यमंत्री पर अपने मुकदमे वापस लेने का आरोप हो। कौन नही जानता कि उन्होंने अपने मुकदमें वापस लिये। क्या कभी कोई ऐसा मुख्यमंत्री बना हुआ जिसने अपने मुकदमें वापस लिये हो और फिर माफिया की सूची जारी क्यों नही करते है। टॉप टेन उत्तर प्रदेश के कौन माफिया हैं। उसकी सूची जारी क्यों नही करते है। यह जानबूझ करके माफिया और इस तरह की बहस में सबको इन्वॉल्व करना चाहते है। जो पेपर लीक हुए है जो अब तक की दस परीक्षाएं पेपर लीक हुई है। उन नकलची माफियाओं के बारे में क्या कहेंगे। जो पेपर लीक भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लोग ही करा रहे। उन माफियाओं के बारे में क्या करेंगे, लिंक माफिया, पेपर लीक माफिया उनके बारे में क्या कहेंगे। अगर एक भी शब्द बोला हो तो बता दो इन्हें। अग्निवीर जैसी नौकरी कोई नौजवान स्वीकार नहीं कर सकता बताओ दिल्ली वाले या लखनऊ वाले एक शब्द कह रहे हों तो बता दो।

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बोले अखिलेश

जिस तरह से लोगों ने स्वीकार नही किया था कि गाड़ी पलटने से इनकाउंटर हो जाता है। उसी तरह से लोग यह भी महसूस कर रहे है कि जेल में जहर दिया गया है और लोग चर्चा कर रहे है। संदेह कर रहे है। सोंचो जो सरकार की हिफाजत में जिसकी जान चली गयी। इसीलिए तो हमने कहा कि जो जीरो टोलरेंस देने वाले है। वहां कहीं भी कोई मारा जा सकता है सरकार के माध्यम से, जो आरोप सरकार पर लग रहे है और हम और आप नही भूले है। बगल में ही बुल्डोजर से माॅं-बहन को जिंदा जला दिया था, याद होगा आपलोगों को, तो जो सरकार दावा करती हो कि जिन अधिकारियों ने जिंदा जला दिया था उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। वहीं आपको याद होगा कि एक थाने में क्षत्रिय बिरादरी का नौजवान उसकी हत्या हो गयी थी। कहा था कार्यवाही होगी पुलिस पर क्या कार्यवाही हुई पुलिस पर।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story