Kannauj News: सपाइयों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप

Kannauj News: मीडिया से रूबरु होते हुए कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल ने बताया कि मामला किसानों से जुड़ा हुआ है। कन्नौज में आलू की फसल मुख्य रूप से किसान लेते हैं। जिसका समय चल रहा है।

Pankaj Srivastava
Published on: 28 Sep 2024 2:27 PM GMT
Kannauj News
X

Kannauj News

Kannauj News: किसानों पर महंगाई, प्रकृति और दैवीय आपदा की मार पड़ रही हैं। इतना ही कम नहीं था, अब तो सरकार भी किसानों को धोखा देने का काम करने लगी हैं। यह बात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर डीएम दफ्तर पहुंचे वाले सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता कह रहे थे। सितंबर माह में आलू की बुआई शुरू हो जाती है। जबकि इस साल बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ सहकारी समितियों पर खाद न मिलना यह भी बड़ी समस्या है जिसके कारण आज समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को समस्या से जुड़ा ज्ञापन सौंपा है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के साथ कन्नौज के वर्तमान सांसद के निर्देश पर मुख्यालय पर बने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ों की तादाद में सपाइयों ने किसानों की समस्या संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। मीडिया से रूबरु होते हुए कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल ने बताया कि मामला किसानों से जुड़ा हुआ है। कन्नौज में आलू की फसल मुख्य रूप से किसान लेते हैं। जिसका समय चल रहा है।

सितंबर में ही किसान आलू की बुआई करते हैं। जैसे कि पूरे जिले में खाद को लेकर किसान लोग परेशान रहते हैं। यही समय है सोसाइटी साधन सहकारी समिति क्रय विक्रय और तमाम संघ आदि से खाद लेते हैं। आज जब जानकारी हुई कि सोसाइटी पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। तो किसानों की भारी समस्या को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी कार्यकर्ता किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। इसमें मुख्य रूप से मांग की है कि किसानों के लिए खाद और बीज - दवाओं का संकट दूर करवाए। बाढ़ को लेकर तमाम तरह से किसान परेशान हैं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story