Kannauj: बिजली पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Kannauj: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से अपने गांव चचियापुर जाते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 27 Aug 2024 9:30 AM GMT
kannauj news
X

कन्नौज में सड़क हादसे में युवक की मौत (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से अपने गांव चचियापुर जाते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी मोहित पुत्र चंद्रपाल एवम सुमित कुमार अपने कोसी कार्य से इंदरगढ़ आये थे। कार्य निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव वापस जा रहे थे। बाइक को मोहित चला रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार इंदरगढ़ तालग्राम थाना के बार्डर ईशन नदी पुल के निकट बंजारन डेरा के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर निकट खड़े एक बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी थी। मृतक के साथी मोहित का उपचार जारी था।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गए। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया और मृतक के साथी मोहित का उपचार जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story