×

Kannauj News: हाथ में तलवार लेकर सड़कों पर निकली महिलाएं‚ नारी के दुर्गा रूप का वीडियो वायरल

Kannauj News: माँ दुर्गा के रूप में महिलाओं ने सजधज कर हांथ में तलवार लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और माँ दुर्गा के विसर्जन यात्रा में तलवार घुमाते हुए प्रदर्शन भी किया।

Pankaj Srivastava
Published on: 25 Oct 2023 5:18 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2023 5:42 AM GMT)
X

महिलाओं के हाथों में तलवार (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में विजयादशमी के दिन मां नव दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गयी। इस दौरान लोगों ने जश्न के जैसा माहौल बना दिया। धार्मिक आयोजन के दौरान लोग नाचते–गाते भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक महिला सशक्तिकरण का भी रूप देखने को मिला। जिसमें माँ दुर्गा के रूप में महिलाओं ने सजधज कर हांथ में तलवार लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और माँ दुर्गा के विसर्जन यात्रा में तलवार घुमाते हुए प्रदर्शन भी किया। महिलाओं के इस रूप को देखकर लोग आकर्षित दिखे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ माता की झांकियां आगे बढ़ रही थी। वहीं, महिलाओं के हांथ में तलवार लेकर तलवारबाजी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।


मकरंदनगर–कन्नौज रोड पर हर वर्ष की भांति इस साल भी नवरात्रि के दिनों में नौ दिन माता के नौ रूपों को विराजमान कर माता का दरबार सजाया जाता है। जिसके बाद नवमी को विधि–विधान से कन्याओं का पूजन करने के बाद उनको भोग लगाया जाता है। विजयादशमी के दिन माता के नौ रूपों की शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से निकालकर विसर्जित की जाती है। मंगलवार को देवी विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाओं की एक टोली सड़कों पर दुर्गा के रूप में हांथ में तलवार लिये नजर आयी। यह महिलाएं तलबारबाजी का प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर आगे चलती नजर आयीं।

महिलाओं के साथ नाबालिगों के हाथ में नजर आईं तलवारें

देवी विर्सजन यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ –साथ कुछ नावालिग लड़के भी डीजे की धुन पर हांथों में तलवार चमकाते हुए नजर आ रहे थे। खुलेआम डीजे पर थिरकते हुए हांथो में तलवार नचाने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि पुलिस वायरल वीडियो को लेकर धार्मिक आयोजन की बात कह रही है। धार्मिक आयोजन में इस तरह की तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती है। फिर चाहें वह किसी भी धर्म या मजहब का हो।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story