×

Kannauj News: मिशन शक्ति अभियान 'फेज 5' के तहत थानों की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Kannauj News: पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के फेस-5.0 के अन्तर्गत क महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 26 Feb 2025 9:09 PM IST
Kannauj News: मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत थानों की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
X

Kannauj News: पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के फेस-5.0 के अन्तर्गत कन्नौज जनपद के समस्त थानों पर तैनात एन्टी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड, सार्वजनिक स्थान, कस्बा, मन्दिर, बीट क्षेत्र, मोहल्लों, स्कूल, कालेज आदि के आस-पास चेकिंग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में बात की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले मनचलों को चेतावनी दी गई, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों एवं अपराध से सम्बन्धित दण्ड के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया, सोशल मीडिया एवं साइबर अपराध पर फैलने वाली अफवाहों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090-वुमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बन्ध में पुलिस की पाठशाला आयोजित कर जागरूक किया गया।

एसपी ने किया अलर्ट

विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।


ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने ढूंढी लापता बच्ची

कन्नौज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीसरी आंख की मदद से दो घंटे के अंदर गुम हुई बच्ची को ढूंढ निकाला। सकरावा एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कुम्हारन नगरिया की 3 वर्षीय नित्या गुम हो गई थी। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ ओमकारनाथ शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में आज थाना सकरावा कन्नौज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 23 वर्ष 2025 धारा 137(2) भादंसं के तहत गुम हुई नित्या उम्र करीब 3 वर्ष पुत्री लाल सिंह निवासी कुम्हारन नगरिया कस्बा व थाना सकरावा जनपद कन्नौज को ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना सकरावा पर गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से दो घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story