×

Vikas Dubey Kanpur: गैंगस्टर विकास दुबे की दो और संपत्ति सील, जानें कहां हुई ये कार्रवाई

Gangster Vikas Dubey Properties: बुधवार को कानपुर जिला प्रशासन ने गैंग्सटर के दो और संपत्तियों को सील करने का आदेश जारी किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 May 2022 2:49 PM GMT
Kanpur Administration seal two more properties gangster Vikas Dubey
X

Kanpur Administration seal two more properties gangster Vikas Dubey

Gangster Vikas Dubey Properties: कुख्यात गैंगस्टर और बिकरू कांड (bikru scandal) का मुख्य आरोपी विकास दुबे (accused Vikas Dubey) की काली कमाई से खड़ी की गई अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को कानपुर जिला प्रशासन (Kanpur District Administration) ने गैंग्सटर के दो और संपत्तियों को सील करने का आदेश जारी किया। जिसपर अमल करते हुए तहसील प्रशासन ने कानपुर नगर स्थित जमीन के दो प्लॉट को सील किया है। बिल्हौर तहसील के तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी (Tehsildar Laxmi Narayan Vajpayee) के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

तहसीलदार ने बताया कि कानपुर के जिलाधिकारी नेहा शर्मा (Kanpur District Magistrate Neha Sharma) ने कानपुर नगर में गैंगस्टर विकास दुबे की दो संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया है। हम यहां उसके दो भूखंडों को सील करने आए हैं। उनका एक और घर बाद में सील कर दिया जाएगा।

सोमवार को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले सोमवार को भी पुलिस और तहसील प्रशासन ने मिलकर गैंगस्टर विकास दुबे की 50 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया था। गैंगस्टर के नाम 18 संपत्तियां थीं, जबकि बाकी उसने अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम करा रखी थीं। जब्त संपत्तियों में अधिकतर कृषि भूमि है। इसके अलावा प्रशासन ने विकास दुबे के वाहनों को भी जब्त किया था। इस दौरान तहसील सभागार में पंचायत भवन में रखे गैंग्सटर के 653 बोरे अनाज की भी नीलामी की गई। बता दें कि डीएम नेहा शर्मा की कोर्ट ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात की करीब 67 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। उसी आदेश के तारत्मय में ये कार्रवाईयां की जा रही हैं।

राडार पर और संपत्ति

गैंगस्टर विकास दुबे की और संपत्तियां भी रडार पर है, इनमें कानपुर देहात और लखनऊ की संपत्तियां शामिल है। इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अब जल्द ही दोबारा नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दोनों जिले के जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भेजा जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story