×

कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, 66 जोड़े बंधे वैवाहिक जीवन में

वैवाहिक कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों के सात फेरों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तथा मुस्लिम जोड़ो का निकाह रीति रिवाजो के साथ विवाह कार्यक्रम सीएम की परिकल्पना अनुसार संपन्न हुआ।

Newstrack
Published on: 14 Dec 2020 12:22 PM GMT
कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, 66 जोड़े बंधे वैवाहिक जीवन में
X
कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, 66 जोड़े बंधे वैवाहिक जीवन में (PC: social media)

कानपुर देहात : डीएम डॉ दिनेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया सुश्री सौम्या पांडे की अध्यक्षता एवं जनपद कानपुर देहात के माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद में 66 जोड़ो का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसमें इको पार्क में 21 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 14: Ali Goni ने लगाया Vikas Gupta पर आरोप, ‘छीना मेरा काम’!!!

वैवाहिक कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों के सात फेरों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तथा मुस्लिम जोड़ो का निकाह रीति रिवाजो के साथ विवाह कार्यक्रम सीएम की परिकल्पना अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर वधु के परिवार वालों हेतु बैंड बाजे की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य चीजो की व्यवस्था भी की गई थी।

kanpur-dehat-program kanpur-dehat-program (PC: social media)

विवाह कार्यक्रम को इको फ्रेंडली बनाए जाने हेतु

जिलाधिकारी महोदय एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग निषेध रखते हुए विवाह कार्यक्रम में मिट्टी के कलश का प्रयोग किया गया है, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदया सौम्या पांडे द्वारा विवाह कार्यक्रम में समस्त जोड़ों को उपहार में तुलसी एवं सहजन का पौधा दिया गया। ताकि वे अपने घरों पर उनके विवाह के शुभ अवसर पर पौधे लगाकर वृक्षारोपण को भी बढ़ावा दे सकें। विवाह कार्यक्रम में जोड़ों हेतु एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जिसमें सभी जोड़ों द्वारा फोटो सेशन भी किया गया। विवाह कार्यक्रम के साथ-साथ इको पार्क में मिशन शक्ति का भी प्रचार प्रसार किया गया जिसमें महिलाएं एवं बालिकाएं भी उपस्थित रही।

kanpur-dehat-program kanpur-dehat-program (PC: social media)

ये भी पढ़ें:Farm Bill 2020: SP कार्यकर्ताओं को Lucknow Police ने किया गिरफ्तार!

इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री अजीतपाल,माननीय विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ,अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story